टीम इंडिया में Rishabh Pant के लिए वापसी नहीं है आसान, आप खुद देख लो उनका दर्द - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में Rishabh Pant के लिए वापसी नहीं है आसान, आप खुद देख लो उनका दर्द

इन दिनों क्रिकेट में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं Rishabh Pant

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

साल 2024 Rishabh Pant के फैन्स को राहत देने वाला साल है, जहां इस साल पंत की क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। दूसरी ओर पंत के लिए ये वापसी आसान नहीं है, जिसका नजारा वो कई बार सोशल मीडिया पर दिखा चुके हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है और उनकी नई तस्वीर खासी वायरल हो रही है।

धोनी के साथ काफी वक्त बिता रहा है ये खिलाड़ी

जी हां, Rishabh Pant को काफी बार धोनी के साथ देखा गया है, वो दीवाली के समय से माही के साथ वक्त बिता रहे हैं। साथ ही दुबई में भी दोनों कई बार साथ में नजर आए थे, साथ ही पंत को लेकर कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आ रही है। इन रिपोर्ट्स की माने तो पंत आने वाले सालों में CSK टीम के साथ जुड़ जाएंगे और धोनी के बाद टीम की कप्तानी करेंगे।

दर्द देख रहे हो आप Rishabh Pant का

*इन दिनों क्रिकेट में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं Rishabh Pant
*इसी कड़ी में युवा खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नई तस्वीर की है शेयर।
*जहां इस तस्वीर में पंत अपने पैरों की Normatec Recovery करते हुए दिखे।
*IPL में इस बार पंत ही करते हुए नजर आएंगे आपको दिल्ली टीम की कप्तानी।

Rishabh Pant की इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

हाल ही में परिवार में था जश्न का माहौल

जी हां, हाल ही मे पंत के परिवार में जश्न का माहौल था, जिसका कारण उनकी बहन से जुड़ा हुआ था। कुछ दिनों पहले ही Rishabh Pant की बहन यानी की साक्षी पंत की सगाई हुई है, जिसकी तस्वीर इस खिलाड़ी ने सोशल मी़डिया पर शेयर की थी और इस दौरान पंत अपने पूरे परिवार के साथ में नजर आए थे। दूसरी ओर ये खिलाड़ी उस समय काफी इमोशनल भी हो गया था, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अब पंत का ये वाला पोस्ट भी देख ही लो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?