हे भगवान! ऋषभ पंत को अब ये क्या हो गया, इंस्टा स्टोरी पर दिखाया अपना दर्द! - क्रिकट्रैकर हिंदी

हे भगवान! ऋषभ पंत को अब ये क्या हो गया, इंस्टा स्टोरी पर दिखाया अपना दर्द!

सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव हैं ऋषभ पंत।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के लिए युवा स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कई महीनों से लगातार खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण उनका खेल नहीं है बल्कि उनके साथ हुआ सड़क हादसा है। साल 2022 के आखिरी में पंत अपने घर जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, उसके बाद से उनका इलाज जारी है और वो क्रिकेट से काफी समय तक दूर रहने वाले हैं।

ऋषभ पंत के बिना फेल हुई उनकी IPL टीम

दूसरी ओर IPL 2023 का ऋषभ पंत हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में उनकी जगह डेविड वॉर्नर दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे हैं और इस साल दिल्ली टीम को शुरूआत में लगातार 5 हार मिली थी। जिसके बाद टीम ने जीत का खाता खोला, फिलहाल अंत तालिक पर टीम सबसे नीचे हैं सिर्फ और सिर्फ 2 जीत के साथ।

सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत ने बताया कितनी परेशानी में हैं वो!

*सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव हैं ऋषभ पंत।
*इसी कड़ी में पंत ने अपने घुटने की तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर लगाई।
*NCA में हो रही विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत की रिकवरी।
*उनके घुटने पर किया जा रहा है ज्यादा से ज्यादा फोकस।

ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी शेयर की हाल ही में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

पंत को लेकर आई इस बीच बड़ी अपडेट

दिसंबर 2022 में सड़क हादसे का शिकार हुए पंत को लेकर एक नई अपडेट आई है, जिसके मुताबिक ये खिलाड़ी आने वाले 8 महीनों तक और मैदान से दूर रहने वाला है। ऐसे में पंत ना तो एशिया कप का हिस्सा होंगे और ना ही 50 ओवर का वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आएंगे।

अब ये खिलाड़ी खुद से जुड़े वीडियो भी शेयर करने लगा है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

close whatsapp