भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, नेट्स में ऋषभ पंत ने शुरू किया बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, नेट्स में ऋषभ पंत ने शुरू किया बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास

BCCI ने और भी चार भारतीय खिलाड़ियों की मेडिकल और फिटनेस को लेकर अपडेट दिया जो इस समय बैंगलोर के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

Rishabh Pant. (Image Source: BCCI)
Rishabh Pant. (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज यानी 21 जुलाई को अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रिहैबिलिटेशन में काफी अच्छी तरह से उभर रहे हैं और वो नेट्स में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का काफी अच्छी तरह से अभ्यास भी कर रहे हैं।

बता दें, पिछले साल दिसंबर महीने में ऋषभ पंत एक कार हादसे का शिकार हो गए थे जिसके बाद वो अपनी चोट से उभर रहे हैं। उनके पैर की सर्जरी भी हुई थी और वो काफी खुशकिस्मत थे कि मौत के मुंह से बाहर आ सके। यह कार हादसा बहुत ही भयंकर था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेक्रेटरी जय शाह ने बयान में कहा कि, ‘ऋषभ पंत को जो फिटनेस प्रोग्राम किया गया है वो उसी को फॉलो कर रहे हैं। इसमें ताकत, भागना और फ्लैक्सिबिलिटी भी है।’

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने और भी चार भारतीय खिलाड़ियों की मेडिकल और फिटनेस को लेकर अपडेट दिया जो इस समय बैंगलोर के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इन खिलाड़ियों का नाम है प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है

बयान में आगे यह भी कहा गया कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी जमकर अभ्यास कर रहे हैं और उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है। बयान में लिखा गया है कि, ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम इस बात से काफी खुश हैं कि सभी खिलाड़ी अपनी चोट से काफी तेजी से उभर रहे हैं। सभी लोगों की ताकत और भावना की गति को और बढ़ाया जा रहा है और आने वाले समय में हम उन्हें पूरी तरह से ठीक होते हुए देखेंगे।’

जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर बयान में लिखा गया है कि, ‘दोनों तेज गेंदबाज अपने रिहैब के आखिरी स्टेज में है और दोनों ही खिलाड़ी पूरी ताकत के साथ नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी कुछ अभ्यास मुकाबले खेलेंगे जिसका आयोजन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी करेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों के उभरने से काफी खुश हैं और अब अभ्यास मुकाबलों के बाद ही आखरी फैसला लिया जाएगा।’

close whatsapp