IND vs BAN: जिस बैट की ऋषभ पंत ने की थी पूजा, उसी से जड़ा अपनी टीम के लिए शतक
ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की दूसरी पारी के दौरान 128 गेंदों में 13 चौके और चार छक्कों की मदद से 109 रन बनाए।
अद्यतन - सितम्बर 21, 2024 7:03 अपराह्न

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के खेल के तीसरे दिन की शुरुआत होने से पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपने बैट की पूजा करते हुए देखा गया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत ने 12* रन बना लिए थे। खेल के तीसरे दिन पंत ने वहीं से बल्लेबाजी शुरू की, जहां से दूसरे दिन छोड़ा था। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और शतक जड़ा।
अपनी पारी के दौरान ऋषभ पंत ने 128 गेंदों का सामना किया, जिसमें 13 चौके और चार छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। वहीं इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने देखा जा सकता है कि पंत तीसरे दिन के खेल के शुरू होने से पहले अपने बैट की पूजा कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो:
Rishabh Pant doing Puja of his bat before going to batting 😭🤞🏻pic.twitter.com/gOXL01PR9i
— 𝓱 ¹⁷ 🇮🇳 (@twitfrenzy_) September 21, 2024
मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए थे। टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 113 रनों की पारी खेली थी, जबकि रवींद्र जडेजा ने 86 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 56 दोनों का योगदान दिया था। वहीं ऋषभ पंत ने 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
जवाब में बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 27* रनों का योगदान दिया। लिटन दास ने 22 रन बनाए। कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 20 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
वहीं भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी को चार विकेट पर 287 रन पर घोषित कर दिया। ऋषभ पंत के अलावा मेजबान की ओर से शुभमन गिल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 119* रन बनाए। जबकि केएल राहुल ने 22* रनों की पारी खेली। इस तरह भारत ने बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश के लिए यह लक्ष्य इतना आसान नहीं होने वाला है।