गजब! घुटने में इतनी ज्यादा तकलीफ थी, उसके बाद भी बोला Rishabh Pant का बल्ला - क्रिकट्रैकर हिंदी

गजब! घुटने में इतनी ज्यादा तकलीफ थी, उसके बाद भी बोला Rishabh Pant का बल्ला

न्यूजीलैंड के खिलाफ Rishabh ने घुटने में लगी चोट के बाद भी की शानदार बल्लेबाजी।

Rishabh Pant (Image Credit-Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit-Instagram)

Rishabh Pant ने टीम इंडिया के हर प्रारूप में शानदार वापसी की है, जहां वाइट बॉल के बाद अब वो रेड बॉल क्रिकेट में भी खूब रन बना रहे हैं। इसी कड़ी में बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टेस्ट मैच में पंत का बल्ला बोला है और उन्होंने पहले टेस्ट मैच में अपना जलवा दिखा दिया है।

टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे Rishabh Pant

जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन Rishabh Pant चोटिल हो गए थे, जहां पंत को ये चोट विकेटकीपिंग के दौरान लगी थी। दरअसल, पंत को ये चोट उसी घुटने में लगी थी, जिसकी सड़क हादसे के बाद सर्जरी हुई थी। ऐसे में उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ दिया था और जुरेल पंत की जगह विकेटकीपिंग करने आ गए थे। साथ ही रोहित ने भी बताया था कि पंत कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने मैदान छोड़ने का फैसला लिया था।

Rishabh Pant ने घुटने में दर्द के बीच की शानदार बल्लेबाजी

*न्यूजीलैंड के खिलाफ Rishabh ने घुटने में लगी चोट के बाद भी की शानदार बल्लेबाजी।
*जहां मैदान पर वापसी करते हुए पंंत ने लगाया चौथे दिन कीवी टीम के खिलाफ अर्धशतक।
*साथ ही ऋषभ पंत ने पहली पारी में भी टीम की तरफ से बनाए थे सबसे ज्यादा 20 रन।
*वहीं अपनी इस पारी के दौरान पंत ने साउदी की एक गेंद पर लगाया था काफी लंबा छक्का।

अर्धशतक लगाने के बाद Rishabh Pant का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

दमदार छक्का भी लगाया था इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में

हाल ही में इस खिलाड़ी को लेकर आई थी एक रिपोर्ट

दूसरी ओर पंत को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जो उनकी IPL टीम से जुड़ी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पंत दिल्ली टीम के साथ तो रहेंगे, लेकिन वो शायद इस टीम की कप्तानी के पद से हट सकते हैं। ऐसे में पंत की जगह अक्षर पटेल को DC टीम की कप्तानी दी जाएगी। अब इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है, ये आने वाला वक्त ही बताएगा। वैसे दिल्ली टीम आज तक IPL के इतिहास में ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है।

close whatsapp