पंत-जडेजा समेत इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने बनाई ऑस्ट्रेलिया की WTC टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह
बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए रवींद्र जडेजा को जाॅइंट प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया था।
अद्यतन - अप्रैल 19, 2023 5:20 अपराह्न

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने आज 19 अप्रैल, बुधवार को आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस टीम में भारत से कुल तीन खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। गौरतलब है कि इस बार WTC का फाइनल मैच 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह WTC टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह
बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और रवि अश्विन को जगह मिली है। तो वहीं इस टीम में भारत के 3 खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलिया से 3, श्रीलंका से 1, पाकिस्तान से 1, इंग्लैंड से 2 और साउथ अफ्रीका से एक खिलाड़ी ने जगह बनाई है।
देंखे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट
ऑस्ट्रेलिया की WTC टीम ऑफ द टूर्नामेंट: उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, बाबर आजम, जो रूट, ट्रैविस हेड, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस (कप्तान), कागिसो रबाडा और जेम्स एंडरसन।
दूसरी ओर इस टीम में भारतीय खिलाड़ियो के जारी WTC साइकल के दौरान प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो रवींद्र जडेजा ने 12 मैचों में 43 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें 5 पांच बार फाइव विकेट हाल शामिल है। इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 676 रन भी बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल हैं।
तो वहीं रवि अश्विन ने खेले 13 मैचों में 61 विकेट अपने नाम किए हैं और 2 अर्धशतक भी जमाएं हैं। साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों को बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाॅइंट प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया था।
इसके अलावा ऋषभ पंत के बारे में बताएं तो खतरनाक कार एक्सीडेंट के कारण वह फरवरी-मार्च में खत्म हुई पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट में नहीं खेल पाए थे, लेकिन इससे पहले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 12 मैचों में 2 शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 868 रन बनाए थे।