वर्ल्ड कप ना खेलने से दुखी हैं Rishabh Pant, खुद को मोटिवेट करने में लगे हैं इन दिनों - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप ना खेलने से दुखी हैं Rishabh Pant, खुद को मोटिवेट करने में लगे हैं इन दिनों

Rishabh Pant काफी समय से नहीं हैं टीम इंडिया का हिस्सा।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया भले ही वर्ल्ड कप में लगातार मैच जीत रही है, लेकिन फैन्स को Rishabh Pant की टूर्नामेंट के बीच काफी याद आ रही है। स्टंप माइक पर आने वाली पंत की आवाज को फैन्स सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं, दूसरी ओर पंत क्रिकेट में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साथ ही ये खिलाड़ी खुद को लगातार मोटिवेट भी कर रहा है और इसका नजारा हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है।

Rishabh Pant की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है?

भारतीय टीम में Rishabh Pant के पास बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी होती है, वहीं अब पंत सड़क हादसे में घायल होने के बाद से टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में पंत की जगह वनडे वर्ल्ड कप में केएल राहुल विकेटकीपिंग का काम कर रहे हैं, वहीं राहुल के अलावा टीम के पास ईशान किशन का भी विकल्प है। लेकिन गिल की वापसी के साथ ही, ईशान का अंतिम 11 से पत्ता कट गया है।

वर्ल्ड कप में खुद को ना देखकर दुखी हैं Rishabh Pant

*Rishabh Pant काफी समय से नहीं हैं टीम इंडिया का हिस्सा।
*सड़क हादसे में लगी चोट के कारण NCA में फिटनेस पर काम कर रहे हैं पंत।
*इस बीच बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी की है फैन्स के साथ में शेयर।
*जिसमें तनाव ना लेने जैसी बातें लिखी है, खुद को कर रहे हैं मोटिवेट।

Rishabh Pant ने लगाई है ये इंस्टाग्राम स्टोरी

वापसी के लिए दिन-रात एक कर रहा है ये खिलाड़ी

दूसरी ओर पंत को क्रिकेट से दूर हुए जल्द ही 1 साल हो जाएंगे, ऐसे में ये खिलाड़ी 2024 के शुरूआत में वापसी करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। हाल ही में पंत ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें ये खिलाड़ी ट्रेडमिल पर दौड़ता हुआ नजर आ रहा था। वैसे को पंत की वापसी को लेकर कई तारीख तय नहीं है, लेकिन जानकारों की माने तो साल 2024 के शुरूआत महीनों में ये खिलाड़ी फिर से 22 गज पर लौट आएगा।

ये वीडियो शेयर किया था विकेटकीपर-बल्लेबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp