IPL 2024: मुंबई के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच के दौरान ऋषभ पंत करने लगे मस्ती, बीच मैदान ही उड़ाने लगे पतंग

मुंबई की पारी के दौरान देखने को मिली ये घटना

Advertisement

Delhi Capitals vs Mumbai Indians (Image Credit – Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच जारी IPL 2024 का 43वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में दिल्ली ने मुंबई को 10 रन से हराकर, टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत हासिल कर ली है।

Advertisement
Advertisement

दूसरी ओर, इस मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मैच के दौरान मस्ती करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि मुंबई की पारी के दौरान मैदान पर बाहर से एक पतंग आ गिरती है।

पतंग के मैदान पर आने के बाद स्ट्राइक पर मौजूद रोहित शर्मा इसे ऋषभ पंत को दे देते हैं। लेकिन रोहित से पतंग मिलने के बाद ऋषभ इसे मैदान पर ही उड़ाने लगते हैं। तो वहीं जैसे ही पंत ने मैदान पर पतंग उड़ाई तो उनकी ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। साथ ही अब सोशल मीडिया पर फैंस पंत की इस वीडियो पर काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें ऋषभ पंत की ये वायरल वीडियो

दिल्ली ने मुंबई पर दर्ज की 10 रनों से जीत

दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में जानकारी दें तो दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में, चार विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। दिल्ली के लिए ओपनर जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 84 रनों की तूफानी पारी खेली, तो अभिषेक पोरेल ने 36 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा शे होप ने 41, ऋषभ पंत ने 29, ट्रिस्टन स्टब्स ने 48* और अक्षर पटेल ने 11* रनों का योगदान दिया।

तो वहीं जब मुंबई दिल्ली से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी वह 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 247 रन ही बना पाई और मैच को 10 रनों से हार गई। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 63 और हार्दिक पांड्या ने 46 रनों की पारी खेली।

Advertisement