Rishabh Pant हैं ‘बालाजी’ के सबसे बड़े भक्त, पहुंचे साथी खिलाड़ी के साथ खास मंदिर
Rishabh Pant ने सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ नई तस्वीरें।
अद्यतन - Nov 3, 2023 1:09 pm

भारत का हर एक फैन Rishabh Pant की वापसी का इंतजार कर रहा है, दूसरी ओर पंत भी अब तेजी से फिट हो रहे हैं। जिसका नजारा आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है, साथ ही इन दिनों पंत भगवान की भक्ति करने में लगे हैं और इस कड़ी में वो टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी के साथ खास मंदिर पहुंचे हैं।
Rishabh Pant की वापसी को लेकर क्या है अपडेट?
काफी समय से Rishabh Pant बैंगलोर में स्थित NCA में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं, साथ ही अब उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया है। जानकारों की माने तो पंत साल 2024 के शुरूआत में आपको 22 गज पर खेलते हुए नजर आ जाएंगे, वहीं सड़क हादसे के बाद से उनको BCCI का काफी ज्यादा साथ भी मिला है।
अब बालाजी बनाएंगे Rishabh Pant के सारे काम
*Rishabh Pant ने सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ नई तस्वीरें।
*Tirupati Balaji मंदिर के दर्शन करने गए थे हाल ही में पंत।
*इस दौरान उनके साथ मौजूद थे स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल।
*साथ ही मंदिर में दोनों खिलाड़ी नजर आए काफी ज्यादा खुश।
Rishabh Pant ने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट किया है शेयर
फिटनेस से जुड़ा नया वीडियो किया था पोस्ट
टीम इंडिया को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं
दूसरी ओर पंत टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 में जमकर सपोर्ट कर रहे हैं, जहां वो सोशल मीडिया पर टीम से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। जिसे देख इस खिलाड़ी के फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित होते, वहीं इस बार विकेट के पीछे की जिम्मेदारी वर्ल्ड कप में केएल राहुल निभा रहे हैं। पंत की तरह शिखर धवन भी टीम इंडिया को सपोर्ट करने में पीछे नहीं हैं और वो भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में अपने सिर्फ 2 ही मैच खेलने हैं, जो 5 और 12 तारीख को होंगे। इसी के साथ ही टीम सेमीफाइनल में भी पहुंच गई है।