बल्ला हाथ से छोड़ना Rishabh Pant की आदत बन गई, पहले मैच में ही घायल कर देते लंकाई खिलाड़ी को - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्ला हाथ से छोड़ना Rishabh Pant की आदत बन गई, पहले मैच में ही घायल कर देते लंकाई खिलाड़ी को

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच से Rishabh Pant का वीडियो हुआ वायरल।

Rishabh Pant  (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप के बाद श्रीलंका के खिलाफ भी Rishabh Pant की धाकड़ बल्लेबाजी जारी है, जहां इस खिलाड़ी ने पहले ही टी20 मैच में अपने बल्ले से बवाल काट दिया। वहीं इस दौरान पंत ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख हर कोई हैरान था और उनकी ये हरकत अब हर एक मैच में देखने को मिल जाती है।

कितने रन बनाए Rishabh Pant ने?

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 213 रन बनाए थे, इस दौरान जायसवाल से लेकर गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोला। वहीं Rishabh Pant ने भी तूफानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया का काम आसान कर दिया, पंत ने 33 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली थी और इस दौरान 6 चौके के अलावा 1 छक्का भी जड़ा था। जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और लंका टीम 170 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Rishabh Pant एक दिन किसी को घायल कर देंगे पक्का!

*श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच से Rishabh Pant का वीडियो हुआ वायरल।
*बल्लेबाजी करते हुए फिर से छूटा पंत के हाथ से बल्ला, दूर जाकर गिरा।
*बाल-बाल बचा लंका का खिलाड़ी, उस गेंद पर लगी बाउंड्री और मिले 4 रन।
*इस तरह से काफी बार छूटा है बल्ला, कई मौकों पर एक हाथ से भी लगाया है छक्का।

ये क्या कर डाला Rishabh Pant ने बीच मैच में?

कप्तान ने किया मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Pant बदल सकते हैं अपनी IPL टीम

जी हां, हाल ही में पंत को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है, इन रिपोर्ट्स की माने तो ये खिलाड़ी दिल्ली टीम का साथ छोड़कर CSK में शामिल हो सकता है। वैसे पंत दिल्ली टीम की कप्तानी करते हैं, अय्यर की जगह पंत को टीम का कप्तान बनाया गया था। वहीं दिल्ली टीम का नाम भी उन टीमों की लिस्ट में आता है, तो आज तक IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। साथ ही खबर केएल राहुल से भी जुड़ी आ रही है, जिसके तहत राहुल LSG टीम से अलग होने की तैयारी कर रहे हैं और फिर वो RCB टीम से खेल सकते हैं।

close whatsapp