35 साल के हुए कप्तान रोहित शर्मा, बर्थडे पर पत्नी रितिका ने कही दिल छू लेने वाली बात

रोहित शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Advertisement

Rohit Sharma and his wife Ritika Sajdeh. (Photo Source: Instagram)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने अपने पति के जन्मदिन पर उनके लिए एक प्यारा संदेश पोस्ट किया। शनिवार, 30 अप्रैल को, रोहित 35 साल के हो गए और इस खास मौके पर उन्हें क्रिकेट जगत के साथ कई दिग्गजों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस दौरान रितिका ने इस खास मौके पर अपने पति को शुभकामनाएं दी और प्यारा सा मेसेज भी लिखा।

Advertisement
Advertisement

दरअसल रितिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें वो रोहित और अपनी बेटी समायरा के साथ कुछ प्यारे पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। रितिका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, हैप्पिएस्ट बर्थडे Rooo, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हमारे हकुना मटाटा बनने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। इस पोस्ट के साथ रीतिका ने रेड दिल वाले इमोजी भी बनाई।

यहां देखिए रोहित शर्मा के लिए रितिका का वो प्यारा पोस्ट

आपको बता दें कि, ‘हकुना मटाटा’  का मतलब होता है ‘कोई परेशानी नहीं। यानी रीतिका कहना चाह रही हैं कि रोहित हमारी सभी परेशानियों को दूर करने वाले ‘हकुना मटाटा’ हैं। रितिका के इस पोस्ट पर चेतेश्वर पुजारा, पुजारा की पत्नी साथ ही कई लोगो ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

13 दिसंबर 2015 को रोहित और रितिका ने जून के महीने में सगाई करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए। छह साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने का फैसला किया। इसके बाद, दिसंबर 2018 में, रोहित पिता बने थे।

आईपीएल 2022 में रोहित और उनकी टीम को है पहली जीत की तलाश

IPL में उनकी कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) टीम इस सीजन अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। मुंबई टीम ने अब तक 8 मैच खेले और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है. रोहित ने अपनी ही कप्तानी में मुंबई टीम को सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल खिताब जिताया है।

Advertisement