विराट कोहली पर Tweet करना पड़ा रियान पराग को भारी, फैन्स ने जी भरकर दी गालियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली पर Tweet करना पड़ा रियान पराग को भारी, फैन्स ने जी भरकर दी गालियां

रियान पराग सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी ज्यादा एक्टिव।

Virat Kohli & Riyan Parag (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli & Riyan Parag (Photo Source: Twitter)

IPL 2023 में कई युवा खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया, जिसमें से एक नाम RR के बल्लेबाज रियान पराग का भी है। इस सीजन पराग इतना बुरा फ्लॉप हुए कि, बाद में उन्हें टीम से ड्रॉप ही कर दिया गया। वहीं अब ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रहा है, जिसे लेकर फैन्स ने इसे ट्रोल कर दिया।

IPL 2023 के लिए रियान पराग ने देखा था बड़ा सपना

जी हां, IPL 2023 से पहले रियान पराग ने एक ट्वीट किया था, जो हद से ज्यादा वायरल हो गया था। जहां इस ट्वीट में पराग ने लिखा था कि, उन्हें लगता है कि वो इस आईपीएल में एक समय पर एक ओवर में 4 छक्के मारेंगे बैक टू बैक।

रियान पराग अब विराट कोहली के नाम पर भी Troll हो गए!

*रियान पराग सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी ज्यादा एक्टिव।
*विराट के शतक पर भी तस्वीर के साथ पराग ने किया था ट्वीट।
*लेकिन उस ट्वीट पर पराग हो गए काफी बुरी तरह ट्रोल।
*फैन्स ने उड़ाया रियान का मजाक, पूछा सच में RR में थे क्या वो।

विराट के शतक पर रियान पराग का ट्वीट कुछ ऐसा था

एक नजर डालते हैं रियान पराग के प्रदर्शन पर

दूसरी ओर अगर बात करें रियान पराग के इस साल के आईपीएल प्रदर्शन की, तो सभी को निराश ही हाथ लगी। जहां RR टीम ने इस खिलाड़ी को कुल 6 मैचों में मौके दिए, लेकिन इन सभी मैचों को मिलाकर पराग सिर्फ और सिर्फ 58 रन ही बना पाए। उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया था, ऐसे में अगले साल शायद ही ये खिलाड़ी RR टीम के साथ नजर आए।

सोशल मीडिया पर पूरा स्वैग है इस खिलाड़ी का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riyan💫 (@riyanhparag)

close whatsapp