रियान पराग टीवी होस्ट राघव जुयाल की नस्लीय टिप्पणी से हुए नाराज

रियान पराग राघव जुयाल की टिप्पणियों से खुश नहीं दिखे।

Advertisement

Raghav Juyal and Riyan Parag. (Photo Source: Twitter)

डांस दीवाने 3 शो के होस्ट राघव जुयाल द्वारा के द्वारा की गई टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शो में, जुयाल असम के एक छोटे बच्चे गुजान सिंह को एक चाइनीज लड़की कहकर बुलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, जुयाल ने मोमो और चाउमीन जैसे चीनी व्यंजनों का भी जिक्र किया।

Advertisement
Advertisement

जिस तरह से जुयाल ने असम के छोटे बच्चे को पेश किया उससे कई दर्शक खुश नहीं थे। दरअसल लड़की का परिचय कराते हुए राघव ने कहा कि, “उस छोटी लड़की का परिचय, जिसका चाइनीज भाषा भले ही किसी को समझ नहीं आए, लेकिन उसका डांस सभी को समझ में आता है। वह असम की गुंजन सिंह है।”

असम के रहने वाले क्रिकेटर रियान पराग राघव जुयाल द्वारा की गई टिप्पणियों से खुश नहीं हैं। पराग ने इस मामले पर अपने विचार रखने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर ने ट्वीट किया कि असम किसी भी अन्य राज्य की तरह ही भारत का हिस्सा है और कहा कि इस तरह की तुलनाओं को रोकने की जरूरत है।

रियान पराग ने ट्वीट किया, ”असम किसी भी अन्य राज्य की तरह भारत का ही हिस्सा है। इस आदमी के लिए मेरे मन में कोई नफरत नहीं है, लेकिन इन तुलनाओं को रोकने की जरूरत है। जय हिन्द। राघव जुयाल की इस टिप्पणी के बाद मामले ने काफी ज्यादा तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर उनके कमेंट्स की काफी ज्यादा आलोचना हो रही है।

यहां देखिए रियान पराग का वह ट्वीट

इस मामले में काफी आलोचना होने के बाद राघव जुयाल ने स्पष्टीकरण जारी करने के लिए इंस्टाग्राम का भी सहारा लिया। जुयाल ने जिस तरह से लड़की का परिचय कराया उसके लिए उन्होंने माफी मांगी है और कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। यह कहते हुए कि वह हर बार स्क्रिप्ट पर जाना पसंद नहीं करते, जुयाल ने कहा कि वह पल में सब कुछ करने में विश्वास करते हैं।

Advertisement