‘यह सच में काफी स्पेशल था’: रियान पराग ने देवधर ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से किया धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन

ईस्ट जोन की ओर से रियान पराग ने 102 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 121 रनों की तूफानी पारी खेली।

Advertisement

Riyan Parag (Image Credit- Twitter)

देवधर ट्रॉफी में रियान पराग ने ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह मैच 28 जुलाई को खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए।

Advertisement
Advertisement

ईस्ट जोन की ओर से रियान पराग ने 102 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 121 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने यह रन 128.43 के स्ट्राइक रेट से जड़े। यही नहीं इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी से भी काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया और 10 ओवर में 57 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ईस्ट जोन ने नॉर्थ जोन को 88 रनों से करारी शिकस्त दी।

मुकाबला खत्म होने के बाद रियान पराग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पारी और गेंदबाजी को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि, ‘यह सच में काफी स्पेशल था।’

यह रहा रियान पराग का ट्वीट:

रियान पराग के अलावा ईस्ट जोन की ओर से कुमार कुशाग्र ने 87 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 98 रनों की जबरदस्त पारी खेली। शाहबाज अहमद ने 7 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16* रन बनाए। नॉर्थ जोन की ओर से मयंक यादव ने 10 ओवर में 63 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि हर्षित राणा ने 9 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

जवाब में नॉर्थ जोन इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 249 रन पर ऑलआउट हो गई। नॉर्थ जोन की ओर से मनदीप सिंह ने 52 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 44 रनों का योगदान दिया। हर्षित राणा ने 40 रन बनाए जबकि कप्तान नितीश राणा ने 27 रन की पारी खेली।

ईस्ट जोन की ओर से रियान पराग के अलावा शाहबाज अहमद ने 3 विकेट अपने नाम किए। तमाम लोग रियान पराग के इस ऑलराउंड प्रदर्शन से काफी खुश हैं। खुद रियान पराग भी यही चाह रहे होंगे कि आगामी मुकाबलों में भी वो अपने इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखें।

Advertisement