रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का आयोजन निश्चित, चार शहरों में खेले जायेंगे मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का आयोजन निश्चित, चार शहरों में खेले जायेंगे मैच

क्रिकेग दिग्गजों को एक बार फिर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में एक्शन में देखे जाने की उम्मीद।

India Legends. (Photo Source: Twitter)
India Legends. (Photo Source: Twitter)

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज ने खेल के सेवानिवृत्त दिग्गजों और आइकनों को अपने जीवन की दूसरी पारी में मैदान पर खुद को साबित करने के लिए एक मंच दिया है। सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स, हर्शल गिब्स, वीरेंद्र सहवाग, आदि जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों ने इस अवसर को खूबसूरती से पकड़ा और उद्घाटन संस्करण के दौरान क्रिकेट प्रशंसकों को बड़े ही शानदार तरीके से आनंदित भी किया।

साल 2021 में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला संस्करण खेला गया था। इस प्रतियोगिता के पहले संस्करण में भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमों ने भाग लिया था। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 के पहले संस्करण कि विजेता टीम भारत रही थी।

रोड सेफ्टी सीरीज का आयोजन होगा फरवरी-मार्च में

लेकिन इस साल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का भविष्य धूमिल दिख रहा था, लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लग गया है और इस प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण भारत में फरवरी से मार्च के बीच खेले जाने की उम्मीद है। खबरे ये भी आ रही हैं कि रोड सेफ्टी सीरीज के दूसरे संस्करण के मैच हैदराबाद, विशाखापट्टनम, लखनऊ और इंदौर में खेले जाएंगे।

एक सूत्र ने MyKhel के हवाले से कहा, “आयोजक भारत के कम से कम चार शहरों – हैदराबाद, विशाखापत्तनम, लखनऊ और इंदौर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे संस्करण को भारतीय गर्मियों के शुरुआत में आयोजित करने के लिए सोच रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अंतिम शेड्यूल अभी फाइनल नहीं किया  है, लेकिन अगले कुछ ही महीनों में दिग्गजों को फिर से एक्शन में देखे जाने की उम्मीद हैं।”

सूत्र ने आगे बताया, “इन शहरों में आयोजक और स्थानीय प्रशासन देश में मौजूदा कोविड-19 परिदृश्य पर कड़ी नजर रख रहे हैं ताकि यह तय किया जा सके कि आयोजन के दौरान स्टेडियम में प्रशंसकों को अनुमति दी जा सकती है या नहीं। प्रतियोगिता के आयोजन की मौजूदा स्थिति के आधार पर प्रशंसकों को स्टेडियम में अनुमति देने या नहीं देने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।”

close whatsapp