धोनी के इशारे पर रॉबिन उथप्पा को करवाया जा रहा है खास अभ्यास!

रॉबिन उथप्पा को कराया जा रहा है स्पेशल तरीके से अभ्यास।

Advertisement

                                                                              Robin Uthappa (Image Credit- Instagram)

इस बार के आईपीएल मेगा ऑक्शन में जब CSK की टीम ने जब रॉबिन उथप्पा को खरीदा था, तब हर कोई हैरान था। साथ ही चेन्नई टीम के इस फैसले से कई फैन्स गुस्सा भी थे और वो चाहते थे की रॉबिन उथप्पा की जगह सुरेश रैना को खरीदा जाए, वहीं उथप्पा धोनी के काफी खास खिलाड़ी है इसलिए उन्हें एक बार फिर से सुपर किंग्स की जर्सी पहनने का मौका मिला है। इन सभी के बीच एक वीडियो सामने आया है, जो उथप्पा की खास ट्रेनिंग से जुड़ा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

रॉबिन उथप्पा कुछ अलग तैयारी कर रहे हैं IPL 2022 के लिए

IPL 2022 को शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी है, जिसे लेकर चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। जिसके तहत टीम का एक स्पेशल कैंप लगाया गया है, सूरत में लगे इस कैंप में धोनी की अगुवाई में सभी खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। साथ इस दौरान धोनी साथी खिलाड़ियों को टिप्स देते हुए भी नजर आ रहे हैं, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है और ये वीडियो आपको पुराने रॉबिन उथप्पा की याद दिला देगा।

*रॉबिन उथप्पा को कराया जा रहा है स्पेशल तरीके से अभ्यास।
*अपने पुराने खेलने के अंदाज का अभ्यास कर रहे हैं रॉबिन उथप्पा।
*उथप्पा पहले पिच पर आगे चल कर खेलते थे कमाल के शॉट।
*एक बार फिर से उसी शॉट के अभ्यास में जुटे रॉबिन उथप्पा।

CSK ने खुद साझा किया है अभ्यास वाला वीडियो

CSK को सता रही है चाहर की चिंता

वहीं चेन्नई टीम ने इस बार के मेगा ऑक्शन में तेज गेंदबाज दीपक चाहर को 14 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान वो चोटिल गए थे। जिसके बाद से चेन्नई टीम की चिंता बढ़ी हुई है और बताया जा रहा है कि दीपक अप्रैल महीने में लीग खेलने के लिए फिट हो जाएंगे।

Advertisement