सौरव गांगुली की जगह पर आधिकारिक तौर पर BCCI के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए रोजर बिन्नी - क्रिकट्रैकर हिंदी

सौरव गांगुली की जगह पर आधिकारिक तौर पर BCCI के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए रोजर बिन्नी

रोजर बिन्नी BCCI के 36वें अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालेंगे।

Roger Binny (Image Source: Twitter)
Roger Binny (Image Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया क्रिकेट की सबसे अमीर खेल संस्था में 18 अक्टूबर 2022 का दिन एक बदलाव का कहा जा सकता है। जिसमें इसके 36वें अध्यक्ष के तौर पर पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रोजर बिन्नी ने पदभार को संभाला। उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह पर बोर्ड का नया अध्यक्ष सर्वसम्मति के साथ चुन लिया गया।

18 अक्टूबर को हुई BCCI की वार्षिक आम बैठक में 67 साल के रोजर बिन्नी को अगला अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान किया गया। नई कार्यकारणी को लेकर हुए नामांकन में सभी को बिना किसी विरोध के साथ चुन लिया गया क्योंकि उनके नामांकन के विरुद्ध किसी दूसरे व्यक्ति ने उसी पद के लिए नामांकन नहीं किया था।

इससे पहले रोजर बिन्नी पिछले काफी समय से कर्नाटक क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। जिनके BCCI अध्यक्ष बनने के बाद अब वह जगह खाली हो चुकी है। बता दें कि साल 1983 में विश्व विजेता बनने वाली भारतीय टीम के लिए रोजर बिन्नी ने गेंद से काफी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 8 मैचों में सर्वाधिक 18 विकेट अपने नाम किए थे।

इसके अलावा जिस समय संदीप पाटिल ने चेयरमैन की भूमिका को अदा किया था, उस समय रोजर बिन्नी चयन समिति के सदस्य के तौर पर काम कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार साल 2019 में BCCI अध्यक्ष के तौर पर पद को संभालने वाले सौरव गांगुली को उनका कार्यकाल बढ़ाने की अनुमति मिल गई थी, लेकिन बोर्ड के बाकी सदस्ययों का साथ ना मिलने की वजह से उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा।

कुछ ऐसा रहा है रोजर बिन्नी का अंतरराष्ट्रीय करियर

रोजर बिन्नी ने साल 1979 से 1987 के तक भारतीय टीम के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया है। बिन्नी ने साल 1979 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

बिन्नी ने टेस्ट करियर में 3.63 के औसत से कुल 47 विकेट लिए। वहीं वनडे अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम पर 29.35 के एवरेज से 77 विकेट दर्ज हैं। रोजर बिन्नी बल्ले से भी काफी योगदान देने में माहिर थे। उनके नाम पर टेस्ट में 830 और वनडे इंटरनेशनल में 629 रन दर्ज हैं।

close whatsapp