रोहित शर्मा ने 37 साल की उम्र में ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा ने 37 साल की उम्र में ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

हाल ही में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने तीन मैच में 157 रन बनाए थे।

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी धुआंधार बल्लेबाजी की थी। यही वजह है कि अब रोहित शर्मा आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन मैचों में 157 रन बनाए थे और तमाम लोगों ने उनके बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की थी। आईसीसी ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग साझा की है, जिसमें पहले स्थान पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम है। उनकी इस समय 824 रेटिंग है। वहीं इस लिस्ट में बाबर के बाद दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं।

विराट कोहली चौथे पायदान पर काबिज

दूसरी तरफ सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है। वह फिलहाल तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। जहां रोहित शर्मा की रेटिंग 765 है, वहीं शुभमन गिल की रेटिंग 763 है। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अब नंबर चार पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 746 है।

इतनी ही रेटिंग आयरलैंड के युवा बल्लेबाज हैरी टैक्टर की है। वह भी कोहली के साथ संयुक्त रूप से नंबर चार पर हैं। न्यूजीलैंड के ​डेरिल मिचेल 728 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर बने हुए हैं। डेविड वॉर्नर 723 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर बने हुए हैं। श्रीलंका के पथुम निसंका को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 708 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर आ गए हैं।

इस लिस्ट में 9वें पायदान पर इंग्लैंड के डेविड मलान है, जिनकी रेटिंग 707 है। अब इस साल भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट में एक भी मुकाबला नहीं खेलना है। हालांकि, अगले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेला जाना है। इसमें रोहित शर्मा अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?