रिंकू की बल्लेबाजी के कायल हुए Rohit Sharma, अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर जीत के बाद दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिंकू की बल्लेबाजी के कायल हुए Rohit Sharma, अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर जीत के बाद दिया बड़ा बयान

रिंकू ने तीसरे टी20 मैच में 69* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

India vs Afghanistan, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)
India vs Afghanistan, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच कल 17 जनवरी को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। हालांकि, टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं।

मैन इन ब्लू ने 22 रनों के कुल स्कोर पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन रोहित शर्मा ने एक छोर संभाल कर रखा और इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह से भी रोहित को खूब साथ मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 190 रनों की रिकाॅर्ड पार्टनरशिप की और भारत ने 20 ओवर में 212 रन बनाए। रोहित ने 121* तो रिंकू ने 69* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

हालांकि, मैच टाइ पर खत्म हुआ और मैच का परिणाम दो-दो सुपर ओवर के बाद देखने को मिला। दूसरी ओर, मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। रोहित ने कहा है कि उन्हें ऐसा ही कोई टीम में चाहिए।

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने एनडीटीवी की एक खबर के अनुसार कहा- पार्टनरशिप करना महत्वपूर्ण था और मैं और रिंकू उस मैच में इंटेट के साथ खेलने पर जोर दे रहे थे। दबाव था, लेकिन अंत तक बल्लेबाजी कर, हम अपना इंटेट दिखाना चाहते थे। पिछली कुछ सीरीज में उन्होंने दिखाया है कि वह (रिंकू सिंह) क्या कर सकते हैं।

रोहित ने आगे कहा- वह बहुत ही ज्यादा शांत है और अपनी ताकत को जानता है। वह परिपक्व हो रहा है और उससे जो अपेक्षा की जाती है वह टीम इंडिया के लिए वही कर रहा है। वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे टीम में हर हाल में चाहिए होता है। यह टीम के लिए एक अच्छा संकेत हैं और हम जानते हैं कि आईपीएल में उन्होंने क्या किया है।

ये भी पढ़ें- Women’s Hundred: लीग को प्रसिद्ध करने के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उठाया ये बड़ा कदम

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?