IPL 2024: कैमरे के सामने हार्दिक ने की नौटंकी!, जबरदस्ती रोहित के जा पड़े गले, लेकिन दोनों के दिल ना मिले

मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगा

Advertisement

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

मुंबई इंडियंस ने जब से हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है, तब से रोहित शर्मा और हार्दिक के बीच मतभेदों की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के समर्थक एक-दूसरे को ट्रोल करते हुए भी नजर आते हैं।

Advertisement
Advertisement

हालांकि, अब लग रहा है कि रोहित और हार्दिक के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

आप भी देखें वो वीडियो

 

आपको बता दें कि इससे पहले प्री-सीजन कॉन्फ्रेंस में हार्दिक ने कहा कि, रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान है, जिससे मुझे मदद मिलती है। इस टीम ने जो भी हासिल किया है, उनकी कप्तानी में हासिल किया। मैं उनकी कप्तानी में खेल चुका हूं और मुझे पता है कि उनका हाथ मेरे कंधों पर होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, रोहित से ज्यादा बात करने का मौका नहीं मिला है, क्योंकि वह लगातार ट्रेवेल कर रहे हैं। मैं उनसे निश्चित रूप से मिलूंगा, जब वह टीम से जुड़ जाएंगे।

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। उद्घाटन मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगा।

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 के लिए :

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, क्वेना मफाका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमनधीर सिंह, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा

Advertisement