कमाल का नजारा है बॉस, एक साथ नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे धोनी और रोहित शर्मा
आज IPL में पहले मुकाबले में चेन्नई का सामने होगा मुंबई से।
अद्यतन - May 6, 2023 11:41 am

धोनी और रोहित शर्मा की टीमें सबसे सफल टीमों में से एक हैं IPL में, साथ ही चेन्नई और मुंबई टीम के फैन्स आपको हर जगह मिल जाएंगे। वहीं आज इन दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन उससे पहले सामने आए एक वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है और वो काफी वायरल हो रहा है।
धोनी और रोहित शर्मा की टीमों में होता है कड़ा मुकाबला
IPL के इतिहास में धोनी की चेन्नई टीम और रोहित शर्मा की मुंबई टीम कई बार आमने-सामने हुई है, इस दौरान हर बार फैन्स को कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। जिसे देखते हुए आज भी फैन्स को एक धमाकेदार मैच की उम्मीद है और दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से लबरेज है।
जब एक समय पर बल्लेबाजी अभ्यास करते दिखे धोनी-रोहित शर्मा
*आज IPL के पहले मुकाबले में चेन्नई का सामने होगा मुंबई से।
*वहीं मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों का वीडियो हुआ वायरल।
*वीडियो में धोनी और रोहित शर्मा पास-पास में ही कर रहे थे अभ्यास।
*फैन्स इन दोनों कप्तान के इस वायरल वीडियो को कर रहे हैं शेयर।
रोहित शर्मा और धोनी का ये वीडियो वायरल हो रहा है काफी
अब तक कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन ?
अगर बात करें चेन्नई टीम के प्रदर्शन की तो धोनी की सेना अंत तालिका पर अभी 3 तीसरे नंबर पर है और इस टीम ने 10 से में 5 मुकाबले जीते हैं। तो वहीं मुंबई की टीम ने 9 में से 5 मैच जीते हैं और ये टीम छठे नंबर पर है