लगातार मिल रहे हार से बिखर गई है मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा कुछ इस तरह से खिलाड़ियों को कर रहे हैं एकजुट - क्रिकट्रैकर हिंदी

लगातार मिल रहे हार से बिखर गई है मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा कुछ इस तरह से खिलाड़ियों को कर रहे हैं एकजुट

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस 9 मुकाबले में से सिर्फ एक में जीत दर्ज कर पाई है।

Mumbai Indians. (Photo Source: Rohit Sharma/Instagram)
Mumbai Indians. (Photo Source: Rohit Sharma/Instagram)

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का अभियान अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है, इस सीजन टीम ने कुल 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हे सिर्फ एक मुकाबले में उन्हें जीत मिली और वो जीत भी लगातार आठ हार के बाद आई है। लगातार मिल रहे रहे हार के कारण अब ऐसा लग रहा है कि मुंबई के खेमे में कुछ भी सही नहीं चल रहा और हाल ही में रोहित शर्मा ने जो सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है वो कुछ हद तक इस बात को साबित भी करता है।

दरअसल हाल ही में एक टीम बॉन्डिंग सत्र के हिस्से के रूप में, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने साथी खिलाड़ियों डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, आर्यन जुयाल और एमआई दल के दो अन्य सदस्यों के साथ एक मजेदार गेम खेला। कप्तान रोहित ने अपने सभी विरोधियों को मात देते हुए अंत में जीत हासिल की।

इस खेल में कुल छह खिलाड़ी शामिल थे और इसे पांच राउंड में खेला गया था, जिसमें से रोहित शर्मा ने तीन अलग-अलग खिलाड़ियों को बाहर करने और विजयी होने के लिए तीन राउंड जीते। शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मजेदार गेम का एक वीडियो साझा किया और प्रशंसकों को रोमांचक खेल की कुछ  झलक दी। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘Top guys but rather flinchy’

यहां देखिए रोहित शर्मा का वो वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

रोहित का फॉर्म मुंबई के लिए चिंता का विषय

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन में बल्ले से प्रभावित नहीं कर पाए हैं । अब तक खेले गए नौ मैचों में रोहित ने 17.22 के कम औसत और 123.02 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 155 रन ही बना पाए हैं। वह भारतीय टीम के शीर्ष बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन इस साल कैश-रिच इवेंट में उनका फॉर्म उनके साथ नहीं रहा है।

मुंबई इंडियंस के खेमे में सकारात्मक संकेत उनके मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की तरफ से मिला है। दोनों इस सीजन में अपने पहले मैच के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी अधिकांश पारियां मानो व्यर्थ ही चली गई क्योंकि अधिकतर मैचों में मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा।

close whatsapp