सबसे ज्यादा ICC फाइनल खेलने वालों की भारतीय सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा और विराट कोहली - क्रिकट्रैकर हिंदी

सबसे ज्यादा ICC फाइनल खेलने वालों की भारतीय सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा और विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 की ट्रॉफी पर होगी। वो 6वीं बार ICC टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहे हैं।

Rohit and Virat and Yuvraj Singh (Pic Source-Twitter)
Rohit and Virat and Yuvraj Singh (Pic Source-Twitter)

सभी क्रिकेटर्स का यही सपना होता है कि वो अपने क्रिकेटिंग करियर में एक बार ICC ट्रॉफी को अपने नाम जरूर करें। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल में शुरू हो चुका है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि उनकी टीम इस फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दे और एक बार फिर से ICC ट्रॉफी को अपने नाम करें। बता दें, भारतीय टीम ने आखिरी बार ICC ट्रॉफी 2013 में जीती थी। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया था और उसके बाद से ही वो ICC ट्रॉफी को हासिल नहीं कर पाई है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 की ट्रॉफी पर होगी। वो 6वीं बार ICC टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहे हैं। भारतीय टीम के एक और अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली ने भी अभी तक 6 बार भारत की ओर से ICC ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

इसके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पांचवी बार ICC टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहे हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने 7 बार ICC टूर्नामेंट का फाइनल खेला हुआ है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेंगे रोहित शर्मा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पहले दिन के लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 23 ओवर में 2 विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को मोहम्मद सिराज ने पहली सफलता दिलाई। उन्होंने उस्मान ख्वाजा को बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने डेविड वॉर्नर को आउट किया। डेविड वॉर्नर 43 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा।

close whatsapp