Rohit sharma backs KL Rahul

IND vs BAN 1st Test: प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी का खेलना तय, रोहित शर्मा का मिला फुल सपोर्ट

रोहित शर्मा ने केएल राहुल के खराब फॉर्म के बारे में खुलकर बात की।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भिड़ने के लिए तैयार है, जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। बता दें कि इस भारतीय दौर पर बांग्लादेश की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लेइंग इलेवन को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया।

उन्होंने ये संकेत दिए कि केएल राहुल (KL Rahul) और सरफराज खान में से किसे मौका मिल सकता है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने केएल राहुल के खराब फॉर्म के बारे में खुलकर बात की।

मुझे उम्मीद है कि हैदराबाद में जहां से छोड़ा था, वहीं से जारी रखेंगे- रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान ने कहा कि, हम सभी जानते हैं कि राहुल कितने प्रतिभाशाली है। उनके पास क्या क्वालिटी है। यह महत्वपूर्ण है कि हम स्पष्ट संदेश दें, जब से उन्होंने वापसी की है, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाया और हैदराबाद में 80 से अधिक का स्कोर किया, लेकिन फिर दुर्भाग्य से चोटिल हो गए। मुझे उम्मीद है कि हैदराबाद में जहां से छोड़ा था, वहीं से जारी रखेंगे। मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह टेस्ट में आगे क्यों नहीं बढ़ सकते।

आपको बता दें कि केएल राहुल ने करियर की शुरुआत में टीम इंडिया के लिए कई अहम पारियां खेलीं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वहीं चोट ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ाई।

साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट में जोरदार वापसी की। फिर बाद में इंजरी का शिकार हो गए। उससे पहले केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। अब देखना है कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को मौका मिलता है या नहीं।

close whatsapp