रोहित ने उड़ाए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के छक्के, गेल को भी पीछे छोड़ा

Advertisement

Rohit Sharma (Photo by Matt King/Getty Images)

छक्के लगाने की बात आती है तो क्रिस गेल की छवि दिमाग में उभरती है। लंबे-चौड़े गेल ने कई गेंदबाजों का भुर्ता बनाया है, लेकिन हमारे रोहित शर्मा भी छक्के लगाने में कम नहीं हैं। जब अपनी वाली पर आते हैं तो चौकों-छक्कों की बरसात होने लगती है।

Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने वर्तमान सीरिज के दूसरे वनडे तक 89 छक्के जड़ दिए हैं। यह किसी भी देश के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज के सर्वाधिक छक्के हैं। जाहिर सी बात है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी यह किसी भी बल्लेबाज के सर्वाधिक छक्के हैं। अब रोहित नए सिक्सर किंग बन गए हैं।

इसके पहले किसी भी देश के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 88 छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा ने एडिलेड, ओवल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले जा रहे दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मैच में रोहित ने 52 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने दो छक्के भी जड़े।

रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगा कर अनोखा शतक भी बना सकते हैं। भारत को अभी ऑस्ट्रेलिया से काफी क्रिकेट खेलना है। मार्च में ऑस्ट्रेलिया भारत में वनडे सीरिज खेलने आएगी और तब रोहित के पास बेहतरीन मौका रहेगा।

रोहित यदि बड़ी पारी खेलते हैं तो कई छक्के लगाते हैं। ऐसा कई बार हो चुका है। वे स्पिनर और तेज गेंदबाजी में से किसी को भी छक्का जड़ने की क्षमता रखते हैं। अभी उनके तरकश में कई छक्के बाकी हैं और उम्मीद की जानी चाहिए कि दर्शकों को उनके बल्ले से कई छक्के देखने को मिलेंगे।

रोहित-धवन की जोड़ी का कारनामा
इसके अलावा रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने 4000 रन पूरे कर लिए हैं। यह चौथी ओपनिंग जोड़ी है, जिन्होंने 90 पारियों में 45 की औसत से ये रन पूरे किए हैं। धवन और रोहित की जोड़ी दूसरी भारतीय और दुनिया में चौथी ऐसी जोड़ी बन गई है, जिसने भागीदारी में 4000 रन बनाए हैं।

Advertisement