रोहित शर्मा ने रचा एक और इतिहास, पाक खिलाड़ी शोएब मालिक का रिकॉर्ड तोड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा ने रचा एक और इतिहास, पाक खिलाड़ी शोएब मालिक का रिकॉर्ड तोड़ा

100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा।

Rohit Sharma. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images
Rohit Sharma. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images

जब रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ भारत के दूसरे टी-20 मैच में टॉस के लिए पहुंचे, तो इस क्रिकेटर ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब दुनिया के सबसे ज्यादा कैप्ड T20I खिलाड़ी हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना 125वां T20I खेला और इस प्रकार दूसरे स्थान पर काबिज शोएब मलिक को पछाड़ दिया, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 124 T20I मैच खेले हैं।

मोहम्मद हफीज पाकिस्तान के लिए अपने करियर में 119 T20I खेलने के बाद सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। 100 से अधिक T20I खेलने वाले भारतीयों के संदर्भ में, शर्मा एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनके पीछे पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली हैं, जिन्होंने क्रमशः 98 और 97 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

मुंबई में जन्मे क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 2007 टी-20 विश्व कप में अपना टी-20 डेब्यू किया था। उन्होंने धोनी के नेतृत्व में ट्रॉफी जीतने वाली टीम में योगदान देकर सभी को प्रभावित किया। रोहित ने तब से 33 के करीब की औसत से 3308 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने नाम पर इस फॉर्मेट में 26 अर्धशतक और चार शतक हैं। इसके साथ उनका स्ट्राइक रेट भी करीब 140 का है और सर्वाधिक स्कोर 118 का है।

सुनील गावस्कर ने की रोहित की तारीफ

शर्मा के इस नए रिकॉर्ड के लिए महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी तारीफ की। स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से उन्होंने कहा कि, “बिना किसी शक के, वो सफेद गेंद वाले सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन देखिए।

देखिए, उन्होंने जिस भी टीम के लिए खेला है, उसकी किस्मत बदल दी है। वह भविष्य में लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में निश्चित रूप से एक महान खिलाड़ी में से एक के रूप में सामने आएंगे। पिछले वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 5 शतक लगाए थे।”

हाल ही में नियुक्त किए गए सभी प्रारूप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक कप्तान के रूप में शानदार फॉर्म में है। उनकी कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया और अब वह श्रीलंका के खिलाफ इसे दोहराने के कगार पर है।

close whatsapp