रोहित शर्मा बाबर आजम

इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करते ही सबसे सफल कप्तान बने रोहित शर्मा, तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड

इंग्लैंड को हराकर रोहित शर्मा ने तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड।

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

बारिश से प्रभावित टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी जंग में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर पहली बार फाइनल में जगह पक्की की।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ गयाना में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में एक बार फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एंड कंपनी ने शानदार खेल दिखाया और इंग्लिश टीम को 68 रनों से मात दी। इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत के साथ ही रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में जीत के मामले में सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में बाबर आजम को पीछे छोड़ा।

T20I में सबसे सफल कप्तान बने रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ ही रोहित ने कप्तान के रूप में टी-20 इंटरनेशनल में अपनी 49वीं जीत दर्ज की और पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। बतौर कप्तान पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में 85 मैचों में 48 जीत हासिल की है। दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने सिर्फ 61 मैचों में 49 जीत दर्ज की है।

भारतीय कप्तान इस टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में दिखे हैं और अब टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सात पारियों में 248 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 41.33 और स्ट्राइक रेट 155.97 का रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक लगाए हैं, वह ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

इससे पहले अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने तीन फिफ्टी लगाई थी लेकिन उनकी टीम अब टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। अब भारतीय टीम का फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका से सामना होगा और टीम इंडिया उस मैच को जीतकर इतिहास रचना चाहेगी।

close whatsapp