मुंबई इंडियंस की जीत देख इमोशनल हुई रोहित शर्मा की वाइफ, वीडियो कॉल पर निकले आंसू!

मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर शेयर किया रोहित का वीडियो।

Advertisement

(Image Credit- Instagram)

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने आखिरकार IPL 2023 में जीत का खाता खोल ही लिया, जहां हिटमैन की टीम ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को मात दी। वहीं आखिरी गेंद तक गए इस मुकाबले के बाद रोहित की वाइफ यानी की रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) काफी इमोशनल हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है।

Advertisement
Advertisement

रोहित शर्मा का चला बल्ला और मुंबई इंडियंस की भी हुई जीत

दूसरी ओर IPL में काफी लंबे समय बाद रोहित शर्मा के बल्ले से अर्धशतक निकला, वहीं मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ इस मैच को आखिरी गेंद पर जीता। इस दौरान मुंबई को आखिरी गेंद पर 2 रनों की जरूर थी, जिसे दिल्ली टीम नहीं बचा पाई।

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद रितिका सजदेह के निकले आंसू!

*मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर शेयर किया रोहित का वीडियो।
*रोहित वाइफ रितिका सजदेह से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं।
*रितिका सजदेह जीत के बाद हो गई इमोशनल, बताया कैसे मनाया जश्न।
*रोहित ने भी रितिका को बोला- जल्द मिलता हूं, मिस कर रहा हूं।

रितिका सजदेह से वीडियो कॉल पर बात करते हुए रोहित शर्मा

जीत के बाद हिटमैन ने सभी के साथ ली सेल्फी

सूर्यकुमार यादव के बल्ले को क्या हो गया?

भले ही मुंबई टीम ने जीत का खाता खोल लिया हो, लेकिन टीम के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चल रहा है और कल भी वो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं अभी तक हुए मैचों में ये खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है और लगातार फ्लॉप हो रहा है।

Advertisement