रोहित ने धवल कुलकर्णी को दी सोशल मीडिया पर गाली!

धवल कुलकर्णी और रोहित शर्मा दोनों इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए साथ में खेलते थे।

Advertisement

Rohit Sharma and Dhawal Kulkarni (Photo Source: Getty and Instagram)

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ छह फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे जिसके लिए दोनों टीमें वहां पहुंच गई हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर किए गए अपने कमेंट के कारण चर्चा में आ गए हैं। रोहित अक्सर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

Advertisement
Advertisement

रोहित चाहे मैदान पर हों या मैदान के बाहर हों वो हमेशा मजाक मस्ती करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार रोहित ने मजाक के चक्कर में सारी हदें पार कर दी है। दरअसल, भारतीय क्रिकेटर धवल कुलकर्णी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट डाली है जिसमें वह अपने दो दोस्तों के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने फैंस के लिए कैप्शन लिखा- हम क्या बातचीत कर रहें हैं? क्या कोई बता सकता है?

कुलकर्णी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए रोहित शर्मा शायद अपनी मर्यादा भूल गए और कुछ ऐसा कमेंट कर दिया जिसकी फैंस ने उम्मीद भी नहीं की थी। उनके इस पोस्ट पर रोहित शर्मा ने चुटकी लेते हुए कमेन्ट करते हुए एक अपशब्द लिखा है, हालांकि उन्होंने यहां चालाकी दिखाई और शब्द को पूरा नहीं लिखा लेकिन फैंस ने फिर भी उन्हें पकड़ लिया कि वो क्या लिखना चाहते थे।

रोहित ने कमेन्ट करते हुए लिखा, “कि सबसे बड़ा zav**** कौन है? उन्होंने एक शब्द को पूरा नहीं लिखा। क्योंकि वह इस शब्द का सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे लेकिन दर्शकों ने और खासकर मराठी फैंस ने इस शब्द को पहचाना और शब्द का मतलब कमेंट बॉक्स में लिखा दिया।

यहां देखिए रोहित का वह कमेंट

Rohit Sharma comment On Dhawal kulkarni Post (Photo Source- Instagram)

रोहित शर्मा और धवल कुलकर्णी की बात करें तो दोनो पिछले सीजन तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए जिसके कप्तान रोहित शर्मा हैं। धवल वनडे कर टी-20 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 12 वनडे मैचों में 19 विकेट और वहीं दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 3 विकेट झटके हैं।

Advertisement