VIDEO: दुबई जाने के लिए पर्सनल कार से एयरपोर्ट पहुंचे Rohit Sharma, फैंस ने साधा हिटमैन पर निशाना
चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी टीम इंडिया।
अद्यतन - फरवरी 15, 2025 3:57 अपराह्न

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। भारत ने राजनीतिक कारणों की वजह से पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है, जिस वजह से टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगी, वहीं लीग स्टेज के अन्य सभी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे। इसी बीच इस मेगा टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का पहला बैच शनिवार, 15 फरवरी को रवाना होग गया है।
इस बैच में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नजर आए। जबकि रोहित मुंबई एयरपोर्ट अपनी पर्सनल कार से पहुंचे। रोहित को पर्सनल कार से उतरते देख फैंस के मन में एक ही सवाल आया कि, क्या हिटमैन ने बीसीसीआई द्वारा बनाई गई नई ट्रैवल पॉलिसी को तोड़ा है।
एयरपोर्ट पर पर्सनल कार से पहुंचे Rohit Sharma
दरअसल, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें एक नियम यह था कि सभी खिलाड़ियों को एक साथ टीम बस में ट्रैवल करना था। मगर रोहित के मुंबई एयरपोर्ट पर्सनल कार से पहुंचने पर फैंस सवाल उठा रहे हैं।
#WATCH | Mumbai: Indian Men's Cricket Team Captain Rohit Sharma departs for Dubai to participate in the ICC Champions Trophy.
All matches of Team India will be held in Dubai, while the rest will take place in Pakistan. The ICC Champions Trophy will begin on February 19 and will… pic.twitter.com/M6J2lIiGJz
— ANI (@ANI) February 15, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी, वहीं चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ उनका मुकाबला 23 फरवरी को होगा। लीग स्टेज का आखिरी मैच भारतीय टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई फाइनल स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। जसप्रीत बुमराह चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हर्षित राणा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं आखिरी मौके पर यशस्वी जायसवाल की जगह वरुण चक्रवर्ती को अंतिम 15 खिलाड़ियों में जगह मिली है।