कप्तानी के प्रेशर का असर क्या रोहित को फ्लॉप बल्लेबाज बना रहा है?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर फेल हुए कप्तान रोहित शर्मा।
अद्यतन - सितम्बर 21, 2022 11:25 पूर्वाह्न

वैसे तो टीम इंडिया की कप्तानी बदलती रहती है, लेकिन प्रमुख सीरीज और टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा ही 3 प्रारूपों में टीम की कमान संभालते हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कप्तानी का दबाव हिटमैन पर काफी ज्यादा पड़ रहा है, जिसके कारण वो अपनी बल्लेबाजी में काफी फेल हो रहे हैं।
तीनों प्रारूपों में कप्तानी करते हैं रोहित शर्मा
जी हां, विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद से रोहित शर्मा अब टीम इंडिया के प्रमुख कप्तान है और शर्मा जी तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए मैदान में उतरते हैं।
कप्तानी भारी ना पड़ जाए रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर फेल हुए कप्तान रोहित शर्मा।
*कल हुए पहले टी-20 मैच में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए हिटमैन।
*साथ ही रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया कल का मुकाबला भी हार गई।
*इससे पहले एशिया कप में भी नहीं चला था कप्तान हिटमैन का बल्ला।
ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा और एरोन फिंच
कल हुए मैच के नतीजे पर डालते हैं एक नजर
कुछ बल्लेबाजों का प्रदर्शन था राहत देने वाला
भले ही रोहित शर्मा फेल हो गए हों, लेकिन उनके साथी ओपनर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या का बल्ला कल के मैच में जमकर चला, साथ ही इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक भी लगाए। दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के मुकाबले में फेल रहे और उन्होंने सिर्फ 2 रन ही बनाए, जिसके बाद इस खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही ट्रोल कर दिया गया।