डिग्री लेने जा रहा था स्टूडेंट, स्टेज पर चढ़ने से पहले दिखाई रोहित शर्मा की जर्सी, फिर हुआ ये….देखें Viral Video
रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में 2024 का टी20 विश्व कप जीता है। इसके बाद से उनका क्रेज इस हद्द काफी हद्द तक बढ़ गया है।
अद्यतन - अगस्त 5, 2024 2:03 अपराह्न

भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन फैन्स अपने फेवरेट खिलाड़ियों को लेकर इस हद तक पागल हैं, जिसके बारे में बताया नहीं जा सकता। कभी लाइव मैच के दौरान फैंस फील्ड में कूदकर अपने हीरो से मिलने के लिए पहुंच जाते हैं, तो कभी खुद के शरीर पर उनके नाम के टैटू या पेंट से कलाकृति बनवाकर स्टेडियम में बैठे नजर आते हैं।
ऐसे अनगिनत क्रेजी फैन्स हैं। ऐसे ही एक फैन का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के एक फैन ने अपने ग्रेजुएशन डे (Graduation Day) पर क्रिकेटर की ‘नंबर 45’ जर्सी दिखाई, जिसका वीडियो सामने आया है।
टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा का क्रेज और बढ़ गया
साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद रोहित शर्मा व्हाइट बॉल क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाने जाते हैं। भले ही रोहित शर्मा की उम्र 37 साल है, लेकिन वह पिछले दो दशकों से भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। ओपनर बनने के बाद से वह टेस्ट में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
हाल ही में रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित 2024 का टी20 विश्व कप जीता है। इसके बाद से रोहित शर्मा का क्रेज इस हद्द तक बढ़ गया है मानो लोग पागल हो चुके हैं।
इस बीच 4 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रोहित शर्मा का एक फैन अपने ग्रेजुएशन डे पर उनकी ‘नंबर 45’ जर्सी पकड़े हुए दिखाई दे रहा है।
आइए देखें आप भी वह वीडियो
A Rohit Sharma fan from Karnataka showing "Number 45" jersey on his Graduation day.
Jai Rohit Sharma 🔥💙 pic.twitter.com/Celw2zm8oG
— 𝐂𝐡𝐚𝐢𝐭𝐡𝐮 🇮🇳 (@ChaitRo45) August 4, 2024
वहीं कल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में दूसरा रन बनाते ही रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने इस सूची में पूर्व कप्तान और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ (10768 रन) को पीछे छोड़ दिया है। रोहित के नाम अब 264 मैचों में 49.23 की शानदार औसत से 10831 रन हैं।