रोहित शर्मा की कप्तानी के जहीर खान है बहुत बड़े फैन, भारतीय कप्तान की बल्लेबाजी की भी जमकर प्रशंसा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा की कप्तानी के जहीर खान है बहुत बड़े फैन, भारतीय कप्तान की बल्लेबाजी की भी जमकर प्रशंसा की

हाल ही में जिओसिनेमा के विशेषज्ञ जहीर खान ने रोहित शर्मा के टेस्ट बल्लेबाज और कप्तान के रूप में भूमिका को लेकर अपना पक्ष रखा।

Zaheer Khan and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Zaheer Khan and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम की ओर से कई रन बनाए हैं और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल ही में जिओसिनेमा के विशेषज्ञ जहीर खान ने रोहित शर्मा के टेस्ट बल्लेबाज और कप्तान के रूप में भूमिका को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले जिओसिनेमा, स्पोर्ट्स18 के ‘Insider Preview IndvsEng’ में यह बयान दिया।

एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की भूमिका?

जहीर खान: सभी लोग जानते हैं कि रोहित शर्मा एक कप्तान के रूप में काफी सफल हैं और वो सभी खिलाड़ियों से लगातार बातचीत करते रहते हैं। रोहित शर्मा सभी खिलाड़ियों को अपनी बातों से काफी आत्मविश्वास देते हैं। वर्ल्ड कप में भी हमने देखा था और उनकी कप्तानी का यह हॉलमार्क रहा है कि वो सामने से टीम का नेतृत्व करते हैं।

रोहित शर्मा लगातार बातचीत करते रहते हैं। जब आपके पास एक ऐसा लीडर हो जो लगातार चलते-चलते आपसे बात कर रहा है इससे पूरे ग्रुप के अंदर आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है। इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने एक कप्तान के रूप में अपने आप को साबित किया है।

एक ओपनर के रूप में रोहित शर्मा की भूमिका?

जहीर खान: जब से टेस्ट में रोहित शर्मा ने ओपनिंग की भूमिका निभाई है तब से उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी कुछ शानदार शतक जड़े हैं। आपने देखा कि इंग्लैंड में भी उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। चेन्नई में भी देखा कि उन्होंने ऐसी पारी खेली थी जिससे भारत मैच हारने से बच गया था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना और फिर विरोधी टीम को पहली पारी में पूरी तरह से खत्म कर देना किसी भी खिलाड़ी के लिए उच्च स्तर में काफी अच्छी बात है। यह पांच मैच की टेस्ट सीरीज होने वाली है और उनके दिमाग में ना ही सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में लेकिन लीडर के रूप में भी काफी चीजें चल रही होगी। वो राहुल द्रविड़ के साथ भी काम कर चुके हैं और चयनकर्ताओं को भी यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि रोहित शर्मा अपने खिलाड़ियों को काफी अच्छी तरह से रोटेट करते हैं।

पांच मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान जो भी चुनौती देखने को मिलेगी उसके लिए रोहित शर्मा पहले से तैयार है। उन्हें भारत की पिचों के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है और सभी खिलाड़ियों को वो अभी तक टिप्स दे चुके होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?