दो शॉट दूर हैं रोहित शर्मा इस सनसनीखेज शतक से, किंग बनने का मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

दो शॉट दूर हैं रोहित शर्मा इस सनसनीखेज शतक से, किंग बनने का मौका

Rohit Sharma of India. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)Rohit Sharma of India. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)
Rohit Sharma of India. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

अपनी वाली पर जब रोहित शर्मा आते हैं तो गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देते हैं। टी20 और वनडे में वे अपना रौद्र रूप कई बार दिखा चुके हैं। चौके-छक्के की वे बारिश लगा देते हैं।

रोहित अब एक शानदार रिकॉर्ड की दहलीज़ पर खड़े हैं। दो शॉट ऐसे उन्होंने लगा दिए तो सनसनीखेज सैकड़ा पूरा हो जाएगा। बात हो रही है छक्कों की।

टी20 इंटरनेशनल मैचेस में रोहित शर्मा अब तक 98 छक्के लगा चुके हैं। दो धमाकेदार छक्के उन्होंने लगा तो सौ छक्के पूरे हो जाएंगे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय हो जाएंगे। न महेंद्र सिंह धोनी ऐसा कर पाए और न ही विराट कोहली।

टी20 इंटरनेशनल में दो बल्लेबाजों ने अब तक यह छक्कों का शतक पूरा किया है। वेस्ट इंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के शानदार खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल के नाम यह रिकॉर्ड है। मजेदार बात यह है कि दोनों ही 103-103 छक्के लगा चुके हैं।

रोहित के पास इन दोनों से आगे निकलने का शानदार मौका है। यदि वे न्यूजीलैंड-भारत टी20 सीरिज में 6 छक्के ठोंक देते हैं तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के उनके नाम हो जाएंगे।

क्रिस गेल तो खेल नहीं रहे हैं। मार्टिन गप्टिल सीरिज से बाहर हो गए हैं। इससे बेहतर अवसर और क्या मिल सकता है सिक्सर किंग बनने का रोहित के पास। पहले ही रोहित के नाम का दबदबा है। यह खिताब मिलते ही उनके नाम का डंका भी बज जाएगा।

close whatsapp