एशिया कप 2022 से पहले सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान

सौरव गांगुली ने कहा वह कप्तानों की तुलना करने में विश्वास नहीं करते।

Advertisement

Sourav Ganguly and Rohit Sharma (Image Source: Twitter)

बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आगामी एशिया कप 2022 से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा की सराहना की और कहा कि वह टीम की अगुवाई करते हुए बहुत ही शांत और सतर्क तरीके से चीजों को लेते हैं, और वह एक कप्तान के रूप में हमेशा आपके सामने हावी नहीं रहते हैं।

Advertisement
Advertisement

जब कोलकाता के राजकुमार को वर्तमान कप्तान की नेतृत्व शैली की तुलना एमएस धोनी और विराट कोहली के साथ करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा रोहित शर्मा को अभी बतौर कप्तान काफी समय दिया जाना बाकी है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है, लेकिन वह कप्तानों की तुलना करने में विश्वास नहीं करते।

परिणाम के लिए रोहित शर्मा को देना होगा समय: सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने कोलकाता में ‘लीडरशिप इन मॉडर्न इंडिया’ पर बंगाल पीयरलेस इवेंट के दौरान कहा: “रोहित शर्मा स्पष्ट रूप से थोड़े शांत हैं, जो चीजों को बहुत ही शांत और सतर्क तरीके से लेते हैं, न कि कोई ऐसा व्यक्ति है, जो हर समय आप पर हावी रहता है।”

भारत के कप्तानों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा: “भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कुछ महान कप्तान देखे हैं। एमएस धोनी, जिन्होंने अविश्वसनीय रूप से टीम के परिवर्तनकाल को संभाला, और न केवल भारत के लिए बल्कि उनकी फ्रेंचाइजी (चेन्नई सुपर किंग्स) के लिए भी सफलता हासिल की। धोनी के बाद विराट कोहली आए, जिनका रिकॉर्ड भी शानदार है। वह एक अलग तरह के कप्तान थे, उन्होंने चीजों को अलग तरह से किया।”

सौरव गांगुली ने अंत में कहा: “हर व्यक्ति अलग होता है, लेकिन सबसे अधिक मायने रखता है परिणाम, आपने कितने मैच जीते और कितने हारे हैं। मैं कप्तानों की तुलना नहीं करता, हर किसी का नेतृत्व करने का अपना तरीका होता है। जब हम किसी को जिम्मेदारी देते हैं, तो हम चाहते हैं कि वह वैसे ही काम करे जैसा हम चाहते हैं, जो मुझे नहीं लगता है कि सही है। जब आप इस पद के लिए किसी का समर्थन करते हैं, तो फिर आप उसे अपने हिसाब से कप्तानी करने दें, उसे परिणाम देने के लिए थोड़ा समय दें, और फिर देखें कि क्या होता है।”

Advertisement