IPL-2022 मिशन के लिए मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े बुमराह और रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए बुमराह और रोहित को किया था रिटेन।

Advertisement

Jasprit Bumrah(Photo Source: Instagram/mumbaiindians)

मुंबई इंडियंस के मेगास्टार रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल हो गए हैं। दोनों खिलाड़ी श्रीलंका पर भारत की 238 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद एमआई कैंप में शामिल हो गए। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पिंक बॉल टेस्ट मैच बुमराह और रोहित के लिए यादगार रहा।

Advertisement
Advertisement

यह टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में रोहित का पहला सीरीज था। बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में घर पर अपना पहला पांच विकेट हॉल लिया और साथ ही साथ महान ऑलराउंडर कपिल देव के आठ पांच विकेट हॉल के रिकॉर्ड की बराबरी की, और बुमराह ने यह उपलब्धि महज 29 टेस्ट मैचों में हासिल की।

अपने परिवार के साथ मुंबई इंडियंस के टीम होटल पहुंचे रोहित शर्मा

इस बीच मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें, MI कप्तान और तेज गेंदबाज दोनों टीम होटल में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां बुमराह अकेले टीम होटल पहुंचे और वहीं हिटमैन अपनी फैमिली यानी अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ पहुंचे थे, इस दौरान वो होटल में मौजूद पांचों ट्रॉफियां को देखते हुए नजर आए।

यहां देखिए रोहित शर्मा का वह वीडियो

रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से कुछ महीने पहले हुए रिटेंशन में शामिल थे, साथ ही भारतीय सीमित ओवरों की बल्लेबाजी सनसनी सूर्यकुमार यादव और कैरेबियाई पावर-हिटर कायरन पोलार्ड को भी रिटेन किया गया था। जहां शर्मा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया वहीं बुमराह को 12 करोड़ रुपये मिले हैं।

पिछले महीने बेंगलुरू में दो दिवसीय मेगा इवेंट में कुछ नए खिलाड़ियों को खरीदने के बाद, मुंबई इंडियंस अब अपने नए टीम से अधिकतम लाभ उठाने की उम्मीद कर रही होगी, साथ ही उनकी नजरें छठे आईपीएल खिताब जीतने पर होगी। 2019 और 2020 में लगातार खिताब जीतने के बाद, रोहित शर्मा के लिए पिछला आईपीएल सीजन काफी साधारण रहा था और उनकी टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।

Advertisement