BGT 2024-25: क्या मेलबर्न टेस्ट में यशस्वी जायसवाल सच में थे आउट? रोहित शर्मा ने किया हैरतअंगेज खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: क्या मेलबर्न टेस्ट में यशस्वी जायसवाल सच में थे आउट? रोहित शर्मा ने किया हैरतअंगेज खुलासा

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रन से मात दी।

BGT 2024-25 (Pic Source-X)
BGT 2024-25 (Pic Source-X)

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रन से मात दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके की मदद से 84 रन बनाए। जायसवाल इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन महत्वपूर्ण समय पर वो आउट हो गए। बता दें कि, पैट कमिंस की एक साधारण गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने बड़ा शॉट खेलने चाहा, लेकिन गेंद उनके ग्लव से लगकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास गई और उन्होंने बिना कोई गलती किए कैच को लपक लिया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने यशस्वी के आउट को लेकर अपील की, लेकिन फिर अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। इसके तुरंत बाद पैट कमिंस ने रिव्यू मांगा। थर्ड अंपायर ने जब रिप्ले देखा तो पता चला की गेंद ग्लव से लगकर विकेटकीपर के पास गई है, लेकिन Snicko में कुछ भी नहीं दिख रहा है। हालांकि, ग्लव में लगकर गेंद में हुई हरकत की वजह से थर्ड अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को आउट करार दिया।

यशस्वी जायसवाल भी इस चीज को देखकर काफी हैरान थे कि जब Snicko में आवाज नहीं आई, तो आखिर क्यों उन्हें आउट दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।

यशस्वी जायसवाल के आउट को लेकर रोहित शर्मा ने अपना पक्ष रखा

इस पूरे हादसे को लेकर रोहित शर्मा ने मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘Snicko में यह नहीं दिखा था लेकिन नंगी आंखों से डिफ्लेक्शन दिख सकता था। ऐसा देखकर यह लग रहा था कि उन्होंने गेंद को छुआ है लेकिन हम फैसले के गलत साइड आकर गिरे।’

बता दें कि इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए सबसे खराब बात यह थी कि उन्होंने आखिरी सेशन में लगातार अंतराल में विकेट गंवाए। अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा। इस मैच को टीम इंडिया जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

close whatsapp