ईशान किशन और हार्दिक पांड्या का टेस्ट करियर खत्म कर देंगे रोहित शर्मा

IND vs ENG: “जिनके अंदर भूख नहीं, उनकी टीम में जगह नहीं”- इशारों-इशारों में रोहित ने दी ईशान को वॉर्निंग

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन सभी खिलाड़ियों पर निशाना साधा, जो टेस्ट क्रिकेट से दूर रहते हैं।

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद भी रणजी ट्रॉफी मैचों को छोड़ने के कारण श्रेयस अय्यर और ईशान किशन विवादों में आ गए हैं। सोमवार, 26 फरवरी को, रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने युवाओं के बारे में बात की और कहा कि वे खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट को खेलने के लिए भूख नहीं दिखा रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने वाले प्लेयर को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

कप्तान रोहित शर्मा ने रांची टेस्ट मैच को जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन सभी खिलाड़ियों पर निशाना साधा, जो टेस्ट क्रिकेट से दूर रहते हैं। उन्होंने कहा, ” देखो, टेस्ट क्रिकेट सबसे कठिन फॉर्मेट है। जिन खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट की भूख नहीं है, वह देखकर ही पता चल जाता है। उन सबको खिलाने का क्या फायदा फिर? यह बहुत ज्यादा मेहनत करने वालों का फॉर्मेट है।”

रोहित के इस बयान से साफ तौर पर पता चल रहा है कि उन्होंने सीधे तौर पर ईशान किशन पर हमला किया। दरअसल, ईशान किशन साउथ अफ्रीका के दौरे पर भारत की टी-20 और टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने मानसिक थकान का हवाला देकर बीच सीरीज में टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद उन्होंने खुद को सेलेक्शन के लिए उपलब्ध ही नहीं कराया।

दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद भारत ने घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली और अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, लेकिन वहां ईशान किशन का नाम नहीं है। चयनकर्ता और कोच राहुल द्रविड़ स्पष्ट कर चुके हैं कि ईशान किशन ने खुद को सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है। ऐसे में उनका चयन होना मुश्किल है।

राहुल द्रविड़ ने यह भी कहा था कि अगर ईशान को टीम में वापस आना है तो उसके लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलनी होगी तभी वो टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे। हालांकि, ईशान किशन अब टेस्ट टीम में लंबे समय तक नहीं चुने जा सकते, क्योंकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी नहीं खेली। वे आईपीएल 2024 की तैयारियों में लगे हुए हैं। वो हाल ही में हार्दिक पांड्या के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आए थे।

close whatsapp