Rohit Sharma ने अपने करियर के सबसे यादगार पलों को फैंस के साथ किया शेयर
रोहित शर्मा अब आगामी एशिया कप 2023 में एक्शन में नजर आएंगे।
अद्यतन - अगस्त 6, 2023 5:11 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma को सीमित ओवरों के क्रिकेट में सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। हिटमैन ने अपने 16 साल से अधिक समय के क्रिकेट करियर के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की और कई यादगार पल फैंस को दिए।
भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान के रूप में सबसे अधिक आईपीएल खिताब (5) जीते हैं। इसके अलावा, रोहित शर्मा ODI क्रिकेट के इतिहास में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। भारतीय कप्तान ने अब तक अपने करियर में करीब 10,000 रन बनाए हैं, और इन आंकड़ो के साथ हिटमैन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं।
Rohit Sharma ने टीम इंडिया के साथ 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीता था
आपको बता दें, रोहित शर्मा ने अब तक 52 टेस्ट मैचों में 3677 रन, 148 T20I मैचों में 3853 रन और 244 ODI मैचों में 9,837 रन बनाए हैं। इस बीच, रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने करियर के अब तक के बेस्ट पलों का खुलासा किया है।
यहां पढ़िए: ‘उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत’, वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया को सलमान बट की नसीहत
दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर के पसंदीदा पलों के रूप में भारत की 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीत, कोलकाता में अपने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक (177 रन), जनवरी 2021 में गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कॉमनवेल्थ बैंक ट्राई-सीरीज के फाइनल में सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी 123 रनों की साझेदारी, और साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में ODI मैच में अपना दोहरा शतक (173 गेंदों में 264 रन) चुना है।
आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कॉमनवेल्थ बैंक ट्राई-सीरीज के फाइनल में सचिन तेंदुलकर ने 117 रनों की यादगार नाबाद पारी खेली थी, वहीं रोहित ने 87 गेंदों पर 66 रन बनाए थे। रोहित शर्मा जारी WI vs IND T20I सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, और अब वह आगामी एशिया कप 2023 में एक्शन में लौटेंगे।
रोहित शर्मा ने चुने अपने करियर के 5 सर्वश्रेष्ठ पल:
– टी-20 वर्ल्ड कप 2007 जीत
– टेस्ट डेब्यू पर शतक
– गाबा में भारत की टेस्ट जीत
– CB सीरीज में सचिन तेंदुलकर के साथ शतकीय साझेदारी
– श्रीलंका के खिलाफ एक ODI मैच में 264 रन
Rohit Sharma picks some of the best moments in his career:
– 2007 World Cup win
– Debut Test hundred
– Gabba Test win
– Hundred run partnership with Sachin in CB series
– 264 runs in an ODI match. pic.twitter.com/qtWTCMsV0x— Johns. (@CricCrazyJohns) August 6, 2023