WTC 2023: रोहित शर्मा ने अपने नाम की एक और उपलब्धि, खेल रहे अपना 50वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला
रोहित शर्मा के टेस्ट प्रारूप के आंकड़ों की बात की जाए तो उन्होंने 83 पारियों में 45.66 के औसत और 55.94 के स्ट्राइक रेट से 3379 रन बनाए हैं।
अद्यतन - जून 7, 2023 3:59 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल में शुरू हो चुका है। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
बता दें, रोहित शर्मा के लिए यह फाइनल मुकाबला और भी खास हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित शर्मा का यह 50वां टेस्ट मुकाबला है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक तीनों ही फॉर्मेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की ओर से महत्वपूर्ण रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा के टेस्ट प्रारूप के आंकड़ों की बात की जाए तो उन्होंने 83 पारियों में 45.66 के औसत और 55.94 के स्ट्राइक रेट से 3379 रन बनाए हैं। इसमें 14 अर्धशतक, 9 शतक और एक दोहरा शतक भी शामिल है। रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने अभी तक कई उपलब्धियों को अपने नाम किया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल अपने नाम करना चाहेंगे रोहित शर्मा
बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले सीजन में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने उस सत्र में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फाइनल की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाए थे। हालांकि अब इस सीजन की ट्रॉफी को भारत जरूर जीतना चाहेंगे। इंग्लैंड की परिस्थिति में ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना आसान नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज यहां पर काफी असरदार साबित हो सकते हैं। फिलहाल भारतीय टीम की कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को वो समाप्त करें ताकि वो खुद अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर बना पाए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में रोहित शर्मा को बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया भी यह आज जानते हैं कि अगर रोहित शर्मा का बल्ला इस फाइनल में चला तो उनको हराना इतना आसान नहीं होगा।