रोहित शर्मा बना सकते हैं यह बड़ा रिकॉर्ड, धोनी को कर देंगे पीछे - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा बना सकते हैं यह बड़ा रिकॉर्ड, धोनी को कर देंगे पीछे

ऑस्ट्रेलिया टीम फिलहाल भारत दौरे पर है। जहां टी20 सीरीज़ के बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जा रही है। पांच मैचों की वनडे सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-0 से पिछड़ चुकी है। टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज़ में 2-0 से बढ़त बनाई हुई है।

रांची के मैदान पर दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टीम यह वनडे जीतकर सीरीज़ में वापसी करना चाहेगी तो वहीं टीम इंडिया तीसरा वनडे जीतकर सीरीज़ जीतना चाहेगी।

दूसरे वनडे मैच में कोहली ने बेहतरीन शतक ठोका था। उन्होंने 120 गेंदों में 116 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। जिसके बाद टीम इंडिया बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 रनों से मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थी। तीसरा मैच अगर भारतीय टीम ने जीता तो यह सीरीज़ इसी मैच के बाद भारत के पक्ष में हो जाएगी।

रोहित शर्मा बना सकते हैं रिकॉर्ड

इस मैच में सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बहुत बड़े रिकॉर्ड के मुहाने पर हैं। रोहित अगर एक छक्का लगा देते हैं तो वे एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक कई छक्के लगाए हैं। अगर रोहित एक और छक्का लगाते हैं, तो वह एमएस धोनी के बाद 350 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। धोनी यह कारनामा कर चुके हैं।

रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 349 छ्क्के लगा चुके हैं, जिसमें से वनडे में 215 छ्क्के, टी20 में 102 छ्क्के और टेस्ट में 32 छ्क्के लगाए हैं। इस तरह वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 छ्क्के लगाने से एक कदम दूर हैं। रांची वनडे में यह कारनामा हो सकता है।

close whatsapp