Viral वीडियो! कप्तान रोहित ने CAKE ना खाने की खाई कसम, बोले-वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही... - क्रिकट्रैकर हिंदी

Viral वीडियो! कप्तान रोहित ने CAKE ना खाने की खाई कसम, बोले-वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही…

कप्तान रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना।

Rohit And Pant (Pic Source-X)
Rohit And Pant (Pic Source-X)

जब टीम इंडिया 50 ओवर के वर्ल्ड कप फाइनल में हारी थी, तो कप्तान रोहित शर्मा से लेकर सिराज और विराट कोहली के आंसू निकल आए थे। साथ ही हिटमैन कई बार ये बात मीडिया में भी बोल चुके हैं कि, वर्ल्ड कप जीतना उनका एक सबसे बड़ा सपना है। ऐसे में एक बार फिर से रोहित के पास इस सपने को पूरा करने का मौका है और उस सपने से जुड़ा कप्तान साहब का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज होने वाला है आसान

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के लिए ग्रुप स्टेज के मुकाबले काफी आसान होने वाले हैं, जहां कप्तान रोहित शर्मा की टीम का सबसे अहम मैच पाकिस्तान से होगा और वो 9 जून को खेला जाएगा। उसके अलावा टीम इंडिया आयरलैंड, यूएस और कनाडा जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज के मैच खेलेगी।

कप्तान रोहित अब टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही CAKE खाएंगे

*कप्तान रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना।
*इस बीच हिटमैन और पंत का एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
*अमेरिका रवाना होने से पहले ऋषभ पंत खिला रहे थे कप्तान रोहित को केक।
*हिटमैन ने नहीं खाया केक और बोले जीतने के बाद खाएंगे, अब वायरल हुआ वीडियो।

पंत और कप्तान रोहित शर्मा का ये वीडियो हो रहा है वायरल

रवाना होने से पहले खिलाड़ियों की एक तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

2022 टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा था टीम इंडिया का प्रदर्शन?

आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप साल 2022 में खेला गया था, इस दौरान भी टीम इंडिया का प्रदर्शन दमदार रहा था। लेकिन फिर सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच हार गई थी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, वहीं उस मैच में इंग्लिश टीम ने रोहित की सेना को 10 विकेटों से करारी मात दे डाली थी। साथ ही उस टूर्नामेंट के लिए भी युजी चहल टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनको एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

close whatsapp