टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले, एक दम CHILL मूड में थे कप्तान रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ अमेरिका रवाना हुए कप्तान रोहित।
अद्यतन - May 26, 2024 11:42 am

टीम इंडिया का पहला बैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए रवाना हो गया है, जहां इस बैच में कप्तान रोहित शर्मा, पंत, सिराज, बुमराह सहित कई सारे खिलाड़ी हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर ये सभी खिलाड़ी स्पॉट हुए, जहां एक बार फिर से हिटमैन अपने अलग अंदाज में नजर आए और इस दौरान उन्होंने फैन्स को भी निराश नहीं किया।
कप्तान रोहित शर्मा के 2 प्रमुख खिलाड़ी रहे गायब
टीम इंडिया अलग-अलग बैच में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका रवाना हो रही है, जहां पहले बैच में कप्तान रोहित शर्मा सहित कुछ ही अहम खिलाड़ी नजर आए। ऐसे में इस दौरान टीम के साथ उप कप्तान हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज विराट कोहली नहीं थे, जानकारी के अनुसार विराट 30 मई को रवाना हो सकते हैं और वो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला अभ्यास मैच नहीं खेलेंगे शायद।
टीम इंडिया से जुड़ते ही लौटी कप्तान रोहित शर्मा की मुस्कान
*भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ अमेरिका रवाना हुए कप्तान रोहित।
*एयरपोर्ट से आए कप्तान रोहित शर्मा के कुछ अलग-अलग वीडियो भी।
*इस दौरान एक दम Chill मूड में थे हिटमैन, फैन्स को भी किया हैलो।
*साथ ही फैन्स ने कहा रोहित को बेस्ट ऑफ लक, भारी भीड़ थी मौजूद।
एक नजर कप्तान रोहित शर्मा के इस वीडियो पर
हिटमैन के साथी भी काफी उत्साहित हैं मेगा टूर्नामेंट के लिए
कब-कब है टीम इंडिया के मैच?
टीम इंडिया सबसे पहले 1 जून को बांग्लादेश के साथ वार्म अप मैच खेलेगी, उसके बाद भारतीय टीम के प्रमुख मुकाबले 5 जून से शुरू होंगे और 5 जून के दिन पहला मैच रोहित की टीम का आयरलैंड से होगा। उसके बाद 9 जून को टीम इंडिया का मैच पाकिस्तान से होगा, 12 जून के दिन टीम इंडिया और यूएस का मैच होगा। तो आखिरी में 15 जून के दिन भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच कनाडा के खिलाफ खेलेगी। साथ ही आज होने वाले IPL फाइनल में टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं खेल रहा है, जो टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है। सिर्फ KKR टीम के रिंकू सिंह है, जो इस मेगा टूर्नामेंट के लिए रिर्जव खिलाड़ियों की लिस्ट में है।