वनडे वर्ल्ड कप 2023 को शुरू होने में बस एक दिन ही बचा है, लेकिन रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट को लेकर बिल्कुल भी नहीं है गंभीर
भारतीय टीम की बात की जाए तो उन्हें अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप 2023 मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलना है।
अद्यतन - Oct 4, 2023 1:05 pm

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छी कप्तानी की है। हालांकि जब उन्हें कप्तान नियुक्त किया जा रहा था तब कई लोगों ने इस चीज की जमकर आलोचना की थी। दरअसल जब सौरव गांगुली को भारतीय टीम का कप्तान किया गया था तब उनकी उम्र 27 वर्ष थी और जब महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया था तब उनकी उम्र 26 साल थी।
इसके बाद विराट कोहली ने 27 साल की उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी की शुरुआत की थी। वहीं जब विराट कोहली ने भारतीय टीम के कप्तानी पद से इस्तीफा दिया तो उसके बाद रोहित शर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। उस समय रोहित शर्मा की उम्र 34 वर्ष थी। बता दें, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया।
अब वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी को भी रोहित शर्मा अपने नाम करना चाहेंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत में ही हो रही है। हालांकि इस शानदार टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। तमाम लोगों के साथ रोहित शर्मा को भी यह बात पता है कि पिछले 10 सालों में भारतीय टीम ने एक भी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है।
रोहित शर्मा ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, ‘हां हमने जीत दर्ज नहीं की है लेकिन ठीक है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो ज्यादा सोचते हैं और उसके बाद खुद को एक मुश्किल जगह पर रख देते हैं जहां फैसले लेने आसान नहीं हो पाते। इंग्लैंड ने अभी जीतना शुरू किया है। उन्होंने कई सालों के बाद 2019 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया। ऐसा होता है। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ऐसी टीम है जिन्होंने लगातार जीत दर्ज की। 2007 के बाद उन्होंने भी वनडे वर्ल्ड कप 2015 को अपने नाम किया और उसके बाद दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप को।’
जाने भारत के वनडे वर्ल्ड कप को जीतने को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, ‘अभी मैं इस चीज को लेकर कुछ भी नहीं कह सकता कि क्या भारत वर्ल्ड कप जीतेगी या नहीं? मैं अभी से यह बात कैसे कह दूं? मैं सिर्फ यही उम्मीद करता हूं कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हूं और सभी फिट भी रहे। सभी खिलाड़ियों को आराम करने की बेहद जरूरत है और यही हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है।’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘जब आप 26 या 27 साल के होते हैं तब आप अपने खेल के उच्च स्तर में होते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि जो आपको चाहिए होता है वो नहीं मिलता। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनके पास काफी क्षमता थी लेकिन उन्हें टीम के कप्तानी करने को नहीं मिली। गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग यह सब इंडियन क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज थे। हमें युवराज सिंह का नाम भी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी कभी भी नहीं की लेकिन उन्होंने टीम को कई मैच जिताए। मैं खुश हूं कि मुझे भारतीय टीम की कप्तानी मिली और मैं अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।’
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की बात की जाए तो उन्हें अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप 2023 मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलना है।