वजन कम करने में लगे कप्तान रोहित शर्मा, थोड़ी ही देर में थक गए!
लंबे समय बाद खुद से जुड़ा पोस्ट किया कप्तान रोहित शर्मा ने शेयर।
अद्यतन - नवम्बर 19, 2022 4:11 अपराह्न

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की काफी आलोचना हो रही है, जिसका कारण है भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में प्रदर्शन। जिसमें टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड से बुरी तरह हार गई थी, रोहित की टीम को 10 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था और उसके बाद से वो सभी फैन्स के साथ-साथ दिग्गजों के निशाने पर आ गए हैं।
कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ और सिर्फ निराश किया
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पूरे टी-20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी में संघर्ष करते हुए नजर आए, साथ ही उनकी फिटनेस और बढ़ते वजन को लेकर भी उन्हें काफी ज्यादा ही ट्रोल किया गया। जिसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज के लिए आराम दे दिया गया है।
वजन घटाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं कप्तान रोहित शर्मा!
*लंबे समय बाद खुद से जुड़ा पोस्ट किया कप्तान रोहित शर्मा ने शेयर।
*सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रोहित ने शेयर की है अपनी 3 तस्वीरें।
*इन तस्वीरों में दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के हिटमैन।
*टी20 वर्ल्ड कप के बाद हिटमैन शर्मा ने खुद से जुड़ा पोस्ट किया है शेयर।
फिटनेस से जुड़ा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का पोस्ट
पोलार्ड को लेकर भी खास पोस्ट किया था शेयर
जा सकती है टी-20 की कप्तानी
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स तेजी से वायरल हो रही है, जहां इस रिपोर्ट्स की माने तो BCCI जल्द ही रोहित से टी-20 की कप्तानी वापस ले सकती है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना सकती है।