हिटमैन के बल्ले से आएगा तूफान, फिर से डबल सेंचुरी लगाने का कप्तान रोहित करेंगे काम - क्रिकट्रैकर हिंदी

हिटमैन के बल्ले से आएगा तूफान, फिर से डबल सेंचुरी लगाने का कप्तान रोहित करेंगे काम

टीम इंडिया के कैंप में खिलाड़ी कर रहे हैं एशिया कप की कड़ी तैयारी।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

कल से एशिया कप 2023 का आगाज होने जा रहा है, जिसे लेकर कप्तान रोहित शर्मा सहित पूरी टीम इंडिया कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं इस बार भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज शानदार लय में चल रहे हैं, ऐसे में खुद कप्तान रोहित भी बल्ले से रन बनाने के लिए बेकरार हैं और  इसका सबूत उन्होंने सोशल मीडिया पर दिया है।

केएल राहुल पर आई बड़ी अपडेट

एशिया कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, लेकिन इस बीच कप्तान रोहित शर्मा के लिए नई टेंशन सामने आ गई है। जहां केएल राहुल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, इस अपडेट के मुताबिक केएल राहुल एशिया कप के शुरूआती 2 मैचों नहीं खेल पाएंगे और अभी उन्हें मैच फिट होने में समय लगेगा।

कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान को दी धमकी!

*टीम इंडिया के कैंप में खिलाड़ी कर रहे हैं एशिया कप की कड़ी तैयारी।
*इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा भी बहा रहे हैं नेट्स में जमकर पसीना।
*बल्लेबाजी अभ्यास से जुड़ी कुछ तस्वीरें की है हिटमैन ने पोस्ट।
*इन तस्वीरों में रोहित का दिखा है काफी आक्रामक अंदाज।

एक नजर कप्तान रोहित शर्मा के उस पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

केएल राहुल पर कोच द्रविड़ का भी आया बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

नंबर 4 को लेकर होगा अभी प्रयोग

कई सालों से टीम इंडिया में नंबर 4 के बल्लेबाज को लेकर परेशानी चल रही है, जिसका हल अभी तक नहीं मिला है। वहीं वर्ल्ड कप 2023 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में टीम इंडिया एशिया कप में नंबर 4 के बल्लेबाज को लेकर अलग-अलग प्रयोग कर सकती है। वहीं अगर टीम इस प्रयोग में सफल होती है, तो नंबर 4 का बल्लेबाज वर्ल्ड कप के लिए फिक्स हो जाएगा। इससे पहले पूर्व कप्तान गांगुली ने बड़ा बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि नंबर 4 पर कोई भी खिलाड़ी बल्लेबाजी कर सकता है। दूसरी ओर बाकी के दिग्गजों की थोड़ी अलग ही राय नजर आती है इस मामले में।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?