साथी खिलाड़ियों के साथ कम और कोचिंग स्टाफ के साथ ज्यादा रहते हैं कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों
कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - Jul 29, 2023 1:31 pm

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी विजय आगाज किया है, जहां कप्तान रोहित शर्मा की टीम ने मेजबान टीम को पहले वनडे में मात दी थी। वहीं आज सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा, उससे पहले कप्तान रोहित और पूरा कोचिंग स्टाफ थोड़ा Chill नजर आया और उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है।
पहले वनडे में कप्तान रोहित ने की थी गजब की चीज
पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज टीम फिर से बल्लेबाजी में फ्लॉप रही थी, जिसके देखते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने पूरा बल्लेबाजी क्रम ही बदल दिया। जहां पहले ईशान किशन, गिल, सूर्य, हार्दिक बल्लेबाजी करने गए थे, वहीं खुद रोहित कई सालों बाद 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और विराट की तो बल्लेबाजी ही नहीं आई।
कप्तान रोहित शर्मा नहीं रहते हैं अब साथी खिलाड़ियों के साथ
*कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया शेयर।
*पहला वनडे मैच जीतने के बाद हिटमैन आ रहे हैं रिलेक्स नजर।
*साथ ही इस तस्वीर में उनके साथ है टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ।
*आज खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच।
एक नजर कप्तान रोहित शर्मा के पोस्ट पर
हार्दिक पांड्या ने भी कुछ तस्वीरें की हैं शेयर
दूसरी ओर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी वेस्टडंडीज में पूरा फन कर रहे हैं, जहां उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 3 मैचों की वनडे सीरीज होने के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी, जहां इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे। साथ ही इस टीम में पहली बार यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा का चयन हुआ है, ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों को कप्तान डेब्यू का मौका दे सकता है। जायसवाल और तिलक दोनों का ही इस साल IPL 2023 काफी ज्यादा शानदार रहा था और दोनों ने जमकर रन बनाए थे। जिसके बाद देखना अहम होगा की टी-20 इंटरनेशनल लेवल पर इनका प्रदर्शन कैसा रहता है।