कप्तान रोहित शर्मा अब मुंबई टीम के लिए खाना पकाने को हुए मजबूर!

सूर्यकुमार यादव ने कुछ इंस्टा स्टोरी की शेयर।

Advertisement

Rohit Sharma And Dewald Brevis (Image Credit- Instagram)

IPL में मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बार काफी निराश किया, जहां हिटमैन का ना तो बल्ला चला और ना ही वो कप्तानी में कुछ कर पाए। एक समय ऐसा था जब विरोधी टीमों के लिए मुंबई को हराना काफी मुश्किल था, लेकिन इस सीजन में मुंबई टीम ने सभी को मौका दिया खुद को हराने का। वहीं अब रोहित की कप्तानी वाली टीम प्लेऑफ की रेस से काफी पहले बाहर हो चुकी है, ऐसे में अब खिलाड़ियों पर से सारा दबाव भी हट गया है।

Advertisement
Advertisement

मुंबई टीम के लिए रोज खाना बनाते हैं कप्तान रोहित!

इस सीजन की शुरूआत से पहले मुंबई टीम में कई कमियां दिख रही थी, साथ ही दिग्गजों ने मेगा ऑक्शन के बाद टीम पर सवाल भी खड़े किए थे। जिसके बाद सभी को उम्मीद थी की मुंबई टीम मैदान पर शानदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन उस उम्मीद के लिए फैन्स को 8 मैचों का इंतजार करना पड़ा। जहां मुंबई टीम ने पहली बार लगातार 8 मैच हारे, जिसके बाद 9वें मैच में जा कर टीम को जीत के दर्शन हुए। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थी।

*सूर्यकुमार यादव ने कुछ इंस्टा स्टोरी की शेयर।
*स्टोरी में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा आ रहे हैं नजर।
*कप्तान रोहित शर्मा इस वीडियो में पका रहे हैं खाना।
*साथ ही वीडियो में कप्तान रोहित के साथ खड़े थे बेबी एबी।

SKY की स्टोरी से कप्तान की तस्वीर

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम के बड़े नामों ने किया निराश

वहीं दूसरी ओर मुंबई टीम में शामिल बड़े नाम इस बार पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं, साथ ही टीम गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी में संघर्ष करती हुई नजर आई। जहां इस बार ना तो रोहित शर्मा एक भी अर्धशतक लगा पाए और ना ही 15 करोड़ में बिके ईशान किशन अपनी रकम के मुताबिक खेल दिखा पाए। साथ ही बुमराह की धार भी गायब दिखी, टीम के लिए सिर्फ सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने रन बनाए।

Advertisement