फिल्हाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय प्लेइंग XI के बारे में...: रोहित शर्मा ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले दिया हैरान कर देने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

फिल्हाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय प्लेइंग XI के बारे में…: रोहित शर्मा ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले दिया हैरान कर देने वाला बयान

भारतीय टीम की कप्तानी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में रोहित शर्मा करेंगे जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

Rohit Sharma (Pic Source-X)
Rohit Sharma (Pic Source-X)

इस समय भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 खेला जा रहा है। इस शानदार टूर्नामेंट के बाद वेस्टइंडीज और USA में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। भारतीय टीम की कप्तानी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में रोहित शर्मा करेंगे जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस समय खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है। इस समय भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आगामी टूर्नामेंट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम की प्लेइंग XI को लेकर बड़ा खुलासा किया।

रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘मैंने कभी भी न्यूयॉर्क में क्रिकेट नहीं खेला है और इसी वजह से मुझे वहां की पिच के बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है। इसीलिए सभी विकल्प खुले हैं। हम वहां जाएंगे और फिर फैसला लेंगे कि किस खिलाड़ी को प्लेइंग XI में शामिल करना है। एक चीज जो हम देख रहे हैं कि मिडिल ओवर्स में हमें आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी।

टॉप ऑर्डर के आक्रामक खेल में कोई भी परेशानी नहीं है। हमें कोई ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो मिडिल ओवर्स में आकर अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकें। हमने शिवम दुबे को इसीलिए चुना है क्योंकि उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में और पहले भी आक्रामक बल्लेबाजी की है। अभी हमारी प्लेइंग XI कैसी होगी इस बात की पुष्टि मैं नहीं कर सकता हूं।’

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे

रोहित शर्मा के साथ आगामी टूर्नामेंट में यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम की ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने विराट कोहली आएंगे। टीम में सूर्यकुमार यादव भी हैं और ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी हैं। आगामी टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

फिलहाल भारतीय टीम आईपीएल 2024 के खत्म होने के बाद इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए अभ्यास शुरू करेगी। विकेटकीपर के रूप में इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत और संजू सैमसन को खेलते हुए देखा जाएगा। तेज गेंदबाजी लाइनअप में मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?