VIDEO: ठीक से चल भी नहीं पा रहे रोहित शर्मा, बढ़ी फैंस की चिंता, क्या पूरे सीजन से हो जाएंगे बाहर?

VIDEO: ठीक से चल भी नहीं पा रहे रोहित शर्मा, बढ़ी फैंस की चिंता, क्या पूरे सीजन से हो जाएंगे बाहर?

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा ने तीन मैचों में मात्र 21 रन बनाए हैं।

Rohit Sharma (Photo Source: X)
Rohit Sharma (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में मात्र 21 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले उन्हें प्रैक्टिस सेशन के दौरान घुटने में चोट लग गई, जिसके चलते वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए। रोहित की जगह अंगद बावा को मौका मिला। इस बीच, सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। आइए आपको डिटेल में बताते हैं।

ठीक से चल भी ना पा रहे हैं रोहित शर्मा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा सीढ़ियों पर चलने के लिए स्ट्रगल करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो प्रैक्टिश सेशन के बाद का लग रहा है, क्योंकि रोहित ने पैड्स पहने हुए हैं। वह एक शख्स की मदद से सीढ़ियों पर चलते हुए नजर आए।

देखें रोहित का वीडियो-

कोलकाता के खिलाफ मैच में रोहित ने नहीं की थी ज्यादा फील्डिंग

डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरे थे। उन्होंने खेल के पहले 15 ओवरों तक फील्डिंग नहीं की थी। वह 16वें ओवर में विग्नेश पुथुर के बाहर होने के बाद मैदान में आए थे।

कोलकाता के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी के साथ गंभीर बातचीत करते हुए नजर आए थे। बता दें, पिछले पांच सीजन में रोहित ने सिर्फ एक बार 400 रन का आंकड़ा पार किया है, जो 2024 संस्करण के दौरान हुआ था।

रोहित शर्मा का फॉर्म पहले ही चिंता का विषय बना हुआ है, ऊपर से अब उनकी चोट ने मैनेजमेंट की टेंशन और बढ़ा दी है। फैंस और मुंबई इंडियंस को उम्मीद रहेगी कि रोहित जल्द से जल्द फिट हो जाए।

close whatsapp